केसी त्यागी की 'घर वापसी': लोकदल के पुराने आंगन में लौटे दिग्गज समाजवादी नेता
Veteran Socialist Leader Returns to the Old Fold of the Lok Dal
नई दिल्ली। Veteran Socialist Leader Returns to the Old Fold of the Lok Dal, बिहार के सत्तासीन दल जेडीयू का साथ छोड़ने वाले केसी त्यागी ने रविवार को नई दिल्ली में आरएलडी का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों में कोई अंतर नहीं है।
केसी त्यागी ने कहा कि उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन ही लोक दल से शुरू किया था। ये उसी का स्वरूप है, इसमें कुछ नया नहीं है, जो चौधरी चरण सिंह का बचा हुआ सपना है, उसे पूरा करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू और RLD में कोई फर्क नहीं है। एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी चरण सिंह एक पार्टी बनाने वाले थे। इन दोनों में कोई अंतर नहीं है।
बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
उल्लेखनीय है कि केसी त्यागी जेडीयू के संस्थापक सदस्य और दिग्गज समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने बीते 17 मार्च को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच कोई निजी मनमुटाव नहीं है।