दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क दुर्घटना में हुई मौत
RB Choudhary Passed Away
जोधपुर/ब्यावर: RB Choudhary Passed Away: जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में मगंलवार को झूंठा गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तमिल फिल्मों के निर्माता आरबी चौधरी का निधन हो गया. जानकारी मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी पहुंचाया गया. उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को जयपुर से चेन्नई लाया जाएगा. चौधरी के निधन की जानकारी मिलते ही पाली जिले के सिरवी समाज में शोक की लहर दौड़ गई.
सिरवी समाज के प्रतिनिधि एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूराराम सिरवी ने बताया कि चौधरी समाज की पहचान थे. मंगलवार को रायपुर झूंठा के पास सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गई. सड़क दुर्घटना में उनके साथ कार में सवार उनका भतीजा घायल हो गया, जिनका उपचार चल रहा है. बुधवार को चेन्नई में उनका अंतिम संस्कार होगा.
चौधरी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवदेना प्रकट करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया है. सिरवी ने बताया कि चौधरी मूलत: पाली जिले के रहने वाले थे. उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में प्रमुख रूप से काम किया. साथ ही मलयालम और हिंदी फिल्मों का भी निर्माण किया. वह प्रोडक्शन कंपनी सुपर गुड फिल्म्स के संस्थापक थे.
उनके निधन पर तेलगू व तमिल फिल्ड इंडस्ट्रीज में शोक की लहर दौड़ गई है. सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी ने भी सोशल मीडिया पर अपने दोस्त के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.