डलहौजी हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन; जालंधर के 3 पर्यटकों की मौत, 3 घायल
Vehicle Plunges into Deep Gorge
शिमला: Vehicle Plunges into Deep Gorge, हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में बड़ी अनहोनी हुई है। जिले के डलहौजी इलाके में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार रात गांधी चौक के पास डलहौजी-करेलनु सड़क पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह (वाहन) खाई में गिर गया।
2 यात्रियों की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18), सुरिंदर (25) और सोफिया (19) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि घायलों की पहचान प्रिंस (21), सुमनप्रीत (19) और बलबीर (20) के रूप में हुई है।
3 घायलों का डलहौजी के अस्पताल में इलाज
इन्हें स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मदद से पुलिस दल ने बचाया। पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों का डलहौजी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के शिकार ये सभी पीड़ित पंजाब के जालंधर के निवासी थे।
ऊना में बस पलटने से 1 व्यक्ति की मौत
उधर, 17 मार्च को हिमाचल प्रदेश में ऊना के बंगाणा इलाके में एक सड़क पर बस पलट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 25 घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ था। जालंधर (पंजाब) के श्रद्धालुओं का एक जत्था अम्ब स्थित पीरनिगाह में मत्था टेकने के बाद बस से शाहतलाई जा रहा था। पंजाब में फगवाड़ा के रहने वाले एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई।