High Speed Train Accident: वंदे भारत ट्रेन के साथ फिर हादसा, सांड से हुई टक्कर, आगे का हिस्सा परखच्ची उड़ा!

High Speed Train Accident: वंदे भारत ट्रेन के साथ फिर हादसा, सांड से हुई टक्कर, आगे का हिस्सा परखच्ची उड़ा!

Vande Bharat Train Accident

Vande Bharat Train Accident

Vande Bharat Train Accident : हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (High Speed Train) के साथ एक बार फिर हादसा (Vande Bharat Express Accident) हुआ है और हादसे की वजह इस बार भी जानवर ही रहे|

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 8.30 बजे के करीब जब वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर आते हुए अतुल स्टेशन के पास से गुजर रही थी तभी ट्रैक पर अचानक जानवरों की भगदड़ हुई और इस दौरान ट्रेन एक सांड से टकरा गई| हालांकि, गनीमत रही कि यह हादसा ज्यादा बड़ा नहीं रहा| हादसे में सिर्फ ट्रेन के आगे का एक हिस्सा परखच्ची उड़ा है| ट्रेन के चालक-परिचालक सहित सभी यात्री एकदम सुरक्षित हैं| वहीं, ट्रेन से टकराने वाला सांड गंभीर घायल बताया जा रहा है| उसकी मौत नहीं हुई है|

Vande Bharat Train Accident
Vande Bharat Train Accident

इधर, हादसे पर भारतीय रेलवे ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि जानवरों की भगदड़ में एक सांड के टकराने से यह हादसा हुआ| ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट हिस्से के| रेलवे ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा गया था| इसके बाद उसे रवाना कर दिया गया| ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। वहीं, रेलवे ने इस तरह के हादसों पर ध्यान देने की बात भी कही है|

Delhi IndiGo Flight Fire: दिल्ली में इंडिगो फ्लाइट के साथ हादसा, रनवे से टेक ऑफ करते हुए लगी आग, उठने लगीं भीषण चिंगारियां

एक महीने के अंदर वंदे भारत ट्रेन के साथ यह तीसरा हादसा

ध्यान रहे कि, इससे पहले इसी महीने में 6 अक्टूबर को वंदे भारत ट्रेन भैंसों के झुंड से टकरा गई थी| ट्रेन मुंबई से आ रही थी और अहमदाबाद के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के बीच यह हादसा हो गया था| तब भी हादसे (Vande Bharat Express Accident) में वंदे भारत का फ्रंट हिस्सा ही टूटा था| वहीं, इसके कुछ समय बाद ही वंदे भारत ट्रेन फिर से एक जानवर से टकरा गई| तब भी इसका फ्रंट हिस्सा ही टूटा था|

देश की पहली सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन है नई वंदे भारत

आपको बतादें कि, देश में अबतक चार वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं| लेकिन हाल ही में 30 सितंबर को गुजरात में पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा जिस वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च किया गया है वह भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस वंदे भारत ट्रेन है| इस ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटे तक है, लेकिन अभी इसे इतनी स्पीड के साथ संचालित नहीं किया जा रहा है। यह ट्रेन गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhinagar) से अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा होते हुए मुंबई (Mumbai Central) जाती है। बताते हैं कि, वंदे भारत से गांधीनगर से मुंबई की दूरी 4 घंटे में तय होती है|

यह पढ़ें - देश की सबसे High Speed Train के साथ हादसा: भैंसों के झुंड से टकराई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें फिर मौके की तस्वीर