नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के किसानों की पहली हवाई यात्रा, लखनऊ पहुंचकर जताई खुशी और गर्व
Farmers from Noida International Airport embark
लखनऊ। Farmers from Noida International Airport embark, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले जेवर के किसान जब पहली बार हवाई जहाज में बैठकर लखनऊ पहुंचे तो उनकी आंखों में खुशी, गर्व और भावुकता एक साथ दिखाई दी।
उड़ान में शामिल होकर लखनऊ पहुंची जेवर के किसान की बेटी डॉ. हिरा राशिद ने कहा कि लखनऊ तक की हवाई यात्रा उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसी है।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया। कहा कि मुझे यह कहते हुए बड़ा गर्व महसूस हो रहा है कि जिस भूमि पर मेरे पिता अन्न उगाते थे, आज उसी भूमि से उड़ान भरकर मैं मुख्यमंत्री से मिलने आई हूं। मैं चाहती हूं कि योगी जी एक दिन प्रधानमंत्री बनें।