UVM भी हर घर तिरंगा अभियान में करेगी भागीदारी

UVM भी हर घर तिरंगा अभियान में करेगी भागीदारी

UVM भी हर घर तिरंगा अभियान में करेगी भागीदारी

UVM भी हर घर तिरंगा अभियान में करेगी भागीदारी

घरों के साथ-साथ दुकानों पर भी लगाया जाएगा तिरंगा

यूवीएम करेगा दुकानदारों को जागरूक

चंडीगढ़ 8 अगस्त 2022। UVM देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरकार द्वारा देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने की मुहिम चलाई गई है।  इस मुहिम में चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित व्यापारी संगठन उद्योग व्यापार मंडल ने भी हिस्सा लेने का फैसला लिया है । 

UVM के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन के अनुसार उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष कैलाश चंद जैन के अलावा उपाध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव वीरेंद्र गुलेरिया,  सचिव नरेश जैन,  विजय चौधरी , सुशील जैन , राहुल शर्मा , अशोक कपिला,  प्रदीप बंसल , महेंद्र बंसल , संदीप चौधरी , संजीव वर्मा सहित अनेक व्यपरिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

 बैठक में तय किया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव  में हर घर तिरंगा के साथ-साथ हर  दुकान पर भी तिरंगा लहराया जाएगा।  इसके लिए UVM के सदस्य विभिन्न मार्केटो में दुकानदारों को जागरूक करेंगे तथा सुनिश्चित करेंगे कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर मार्केट में हर दुकान दुकान पर तिरंगा लगाया जाए।

 कैलाश जैन ने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए एक  टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो दुकानदारों से संपर्क करके इस बारे में कारोबारियों को जागरूक करेंगे तथा जहां जरूरत पड़ी वहां राष्ट्रीय ध्वज भी उपलब्ध करवाये जाएगे।