रेड अलर्ट: नैनीताल में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, जिलाधिकारी ने विभागों को किया हाई अलर्ट
Red Alert: Warning of extremely heavy rainfall in Nainital
नैनीताल। Red Alert: Warning of extremely heavy rainfall in Nainital,भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 10 जुलाई को नैनीताल के लिए चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की प्रबल संभावना है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन की ओर से संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखते हुए आवश्यक एहतियाती एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
आपदा प्रबंधन तंत्र, तहसील एवं जनपद स्तरीय नियंत्रण कक्ष, पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने को सतर्कता बरतने को कहा है।
पर्वतीय एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग एवं पर्यटकों के आवागमन पर विशेष सतर्कता बरतने, भू-स्खलन संभावित मार्गों पर मशीनरी एवं संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने, मोटर मार्ग बाधित होने पर तत्काल यातायात बहाल करने तथा नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवर्टों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मोबाइल फोन सक्रिय रखेंगे तथा आवश्यक आपदा राहत उपकरण, बरसाती, टॉर्च, हेलमेट एवं अन्य आवश्यक सामग्री के साथ तैयार रहेंगे। किसी भी स्थान पर लोगों के फंसने की स्थिति में भोजन, पेयजल एवं चिकित्सा सहायता की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
आमजन से अपील
- अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
- नदी, नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
- खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
- मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराएं।
आपातकालीन संपर्क नंबर
- जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल: 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181
- टोल फ्री: 1077
- मोबाइल: 8272080884
- राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष: 0135-2710335, 0135-2710334
- टोल फ्री: 1070 विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चेतावनी के दृष्टिगत पूर्ण सतर्कता बनाए रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करें।