उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, पिथौरागढ़ में सड़कें बंद, दारमा घाटी का संपर्क टूटा

Normal life disrupted by heavy rains in Uttarakhand

Normal life disrupted by heavy rains in Uttarakhand

पिथौरागढ़। Normal life disrupted by heavy rains in Uttarakhand, उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लगातार बारिश जारी है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मलबा आने से तवाघाट सोबला दर मार्ग बंद हो गया है। जिस कारण दारमा घाटी में चीन सीमा का संपर्क भंग हो गया।

तवाघाट सोबला तिदाग मार्ग बंद होने से तल्ला दारमा से मल्ला दार्म के डेढ़ दर्जन गावों का संपर्क कट गया है। पंचाचूली गलेशियर बेस कैंप गए पर्यटक भी फंस गए हैं। बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा है।

बारिश में थल-सातशिलिंग मार्ग बेहाल

वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते थल-सातशिलिंग मोटर मार्ग पर निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है।

मंगलवार रात हुई बारिश के चलते नागीमल पहाड़ी से बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग रातभर बाधित रहा और सुबह यातायात प्रभावित हो गया।