BREAKING
हरियाणा रोडवेज बस के आगे फॉर्च्यूनर दौड़ा रिवॉल्‍वर लहराई; यात्रियों को उतरते समय कुचलने की कोशिश, हैरान कर देगा यह वीडियो चंडीगढ़ में बाइक समेत सड़क में समा गया युवक; अचानक रोड धंसने से हुआ हादसा, दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू किया, VIDEO देखिए वेटिंग टिकट वालों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला; अब रिजर्वेशन चार्ट सिस्टम में यात्रियों को मिलेगी ये राहत, जानिए क्या बदलाव हुआ? चार धाम यात्रा पर प्रतिबंध हटाया गया; मौसम के आधार पर वाहनों को रोकने का निर्देश, लोगों से की जा रही ये अपील, हालात खराब हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की बैठक दिनांक 29.06.2025 को शाम 4:30 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में हुई

चार धाम यात्रा पर प्रतिबंध हटाया गया; मौसम के आधार पर वाहनों को रोकने का निर्देश, लोगों से की जा रही ये अपील, हालात खराब

Char Dham Yatra resumed After 24 Hour Ban Uttarakhand Heavy Rain Alert

Char Dham Yatra resumed After 24 Hour Ban Uttarakhand Heavy Rain Alert

Char Dham Yatra resumed: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर से प्रतिबंध हटा लिया गया है। अब चार धाम यात्रा फिर से शुरू हो गई है और रोके गए तीर्थयात्रियों को आगे रवाना किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। वहीं चार धाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने का निर्देश दिया गया है और आगे की व्यवस्था बनाने को कहा गया है।

दरअसल राज्य सरकार ने भारी बारिश और भीषण लैंडस्लाइड से हालात खराब होने पर बीते कल चार धाम यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी थी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह फैसला लिया था। यात्रा रोकने के बाद ऋषिकेश-सोनप्रयाग पहुंच चुके तीर्थयात्रियों को वहीं रोका गया था, जबकि आगे बढ़ चुके तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।

वहीं बड़कोट-यमुनोत्री रूट पर भारी बारिश और भीषण लैंडस्लाइड से तबाही को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में स्थिति की समीक्षा के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक भी की थी। इस तबाही में 2 लोगों के शव कल तक बरामद किए गए थे। जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे थे। यह वो लोग हैं जो यहां काम कर रहे थे और बारिश व लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास हाईवे का 10-12 मीटर हिस्सा बह गया था।

चार धाम यात्रा पर जाने वाले लोगों से अपील

चार धाम यात्रा पर जाने वाले लोगों से एक अहम अपील भी की जा रही है। लोगों से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार चार धाम यात्रा करने और अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि यात्रा के दौरान खराब मौसम होने पर वे सुरक्षित स्थान पर तुरंत ठहराव ले लें। उत्तराखंड CM पुष्कर धामी ने कहा कि, सभी की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी जनहानि ना हो, किसी प्रकार का नुकसान ना हो।

अद्भुत! कैलाश पर्वत का ऐसा दिव्य रूप न देखा होगा; तिब्बत के आसमान से दिखा विहंगम नजारा, ये वीडियो हमेशा के लिए सेव कर लेंगे

उत्तराखंड में हालात खराब

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक बार फिर बरसात का सीजन आफत बन गया है। भारी बारिश और भीषण लैंडस्लाइड के चलते जगह-जगह हालात खराब हो रखें हैं। पहाड़ फिर से टूटने लगे हैं और रास्ते बंद हो रहे हैं। वहीं भारी बारिश के चलते नाले-नदियों में सैलाब का रुद्र रूप देखा जा रहा है। जबकि रुद्रप्रयाग में तो अलकनंदा नदी का जलस्तर बेहद भयानक रूप में है। इस तबाही में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।