उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: मंत्रियों के वाहन होंगे आधे, सप्ताह में एक दिन रहेगा नो व्हीकल डे
Uttarakhand cabinet takes major decisions: Ministers' vehicles will be halved,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य में ऊर्जा व ईंधन बचत को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री व मंत्रीगणों के फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी करने, सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे करने और वर्क फ्राम होम को अधिकतम दिन करने का निर्णय किया है।
सरकारी व निजी भवनों में एसी का प्रयोग सीमति करने, सरकारी विभागों में वीडियो कांफ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देने के साथ सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रभावी ईवी नीति लाने समेत सरकारी विदेश यात्राओं को भी सीमित करने का निर्णय किया है। कैबिनेट ने राज्य में स्वैच्छिक चकबंदी नीति और संशोधित होम स्टे नियमावली को भी मंजूरी दी है।
यात्री वाहनों से पटे चारधाम यात्रा मार्ग, अब तक 11.79 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा चरम पर है। प्रतिदिन हजारों यात्री चारधाम दर्शन को पहुंच रहे हैं। अब तक चारधाम के दर्शन 11.79 लाख यात्री कर चुके हैं। केदारनाथ में रोजाना 25 हजार से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं।
22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे और 20 दिन में ही 4.91 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में अब तक 3.02 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जबकि यमुनोत्री धाम में 1.94 लाख और गंगोत्री धाम में 1.92 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं।
यात्रियों की आवाजाही से यात्रा मार्गों पर वाहनों रेला लगा है। पुलिस के लिए यातायात व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, गुप्तकाशी, गौरीकुंड, रुद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, जोशीमठ, विकासनगर, उत्तरकाशी आदि शहरों में यात्रियों की आमद से चहल-पहल है।