Nainital Vehicle Accident- उत्तराखंड में भीषण हादसा, नैनीताल में खाई में गिरी 10 लोगों से भरी गाड़ी, 8 लोग मरे, हाहाकार

उत्तराखंड में भीषण हादसा; यहां गहरी खाई में गिरी 10 लोगों से भरी गाड़ी, 8 लोग मरे, हाहाकार, CM पुष्कर धामी ने दुख जताया

Uttarakhand Accident Nainital Vehicle Fell Into Ditch 8 Died Update

Uttarakhand Accident Nainital Vehicle Fell Into Ditch 8 Died Update

Nainital Vehicle Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा भीषण हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं और आगे की बनती कार्रवाई शुरू कर दी है। सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे का संज्ञान लिया है। धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

सोमवार देर रात खाई में गिरी गाड़ी

यह हादसा नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में सोनवार देर रात हुआ। हादसे के वक्त गाड़ी में 10 लोग सवार थे। जहां हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी 8 शाव बाहर निकाले गए। वहीं 2 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। खाई करीब 200 मीटर गहरी बताई जा रही है।

Nainital Vehicle Accident

 

CM पुष्कर धामी ने दुख जताया

नैनीताल के इस हादसे पर CM पुष्कर धामी ने दुख जताया और ट्वीट करते हुए लिखा- जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ। प्रभु से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति:

Nainital Vehicle Accident