पीएम किसान योजना की अगली किस्त के लिए 31 जुलाई तक कराएं ई-केवाईसी, वरना रुक सकता है भुगतान

1000268451

Complete e-KYC for the next PM Kisan scheme

हमीरपुर। Complete e-KYC for the next PM Kisan scheme, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त पाने के लिए किसानों को 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से अपना वार्षिक ई-केवाईसी कराना होगा। ताकि उनकी किश्त न रुके। ऐसा न करने वाले किसानों की अगली किस्त का भुगतान रोका जा सकता है।

उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि जिन किसानों को विरासत के आधार पर योजना का लाभ स्वीकृत हुआ है तथा जिनकी किस्तें किसी कारणवश लंबित हैं, वे पीएम किसान पोर्टल पर मिसिंग इंफॉर्मेशन विकल्प में आवश्यक विवरण अद्यतन कर लें।

किसान भाई आज ही करा लें ई-केवाईसी

साथ ही जिन किसानों के बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं हुई है, वे अपने बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आधार लिंकिंग का कार्य शीघ्र पूरा करा लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय तक ई-केवाईसी एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी न करने वाले किसानों को योजना के नियमों के अनुसार अपात्र माना जा सकता है तथा उनकी आगामी किस्त रोक दी जाएगी।

नजदीकी जनसेवा केंद्र पर कराएं ई-केवाईसी

किसानों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी की व्यवस्था नजदीकी जन सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त किसान पीएम किसान मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी फेस आथेंटिकेशन आधारित ई-केवाईसी कर सकते हैं।

उप कृषि निदेशक ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।