नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, कनेक्टिंग सेवा के जरिए मिलेगा सफर का विकल्प

New flight from Noida International Airport

New flight from Noida International Airport

ग्रेटर नोएडा। New flight from Noida International Airport, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अजमेर के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद शनिवार से एक और शहर जुड़ने जा रहा है। इंडिगो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए विमान सेवा शुरू करेगी। लेकिन यह विमान सेवा सीधे श्रीनगर के लिए ना होकर कनेक्टिंग फ्लाइट होगी। यानी नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को पहले चंडीगढ़ या जम्मू जाना होगा । वहां से विमान बदलकर श्रीनगर पहुंचेंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से यात्री सेवाओं की शुरुआत की गई थी । 1 जुलाई से देश के कई शहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवा से जुड़ चुके हैं। इंडिगो ने शुक्रवार को अजमेर के लिए विमान सेवा शुरू की थी। शनिवार को श्रीनगर के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। 4 जुलाई को इंडिगो की श्रीनगर के लिए दो फ्लाइट होगी।

यात्रियों को विमान बदलकर श्रीनगर की यात्रा करनी होगी

सुबह 6:10 मिनट पर श्रीनगर के यात्रियों को लेकर पहला विमान उड़ेगा और 7:10 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां यात्रियों को विमान बदलकर श्रीनगर की यात्रा करनी होगी। दूसरा विमान सुबह 10:05 बजे उड़ान भरेगा। यह विमान सुबह 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगा। यहां से विमान बदलकर यात्री श्रीनगर पहुंच सकेंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर की कनेक्टिंग फ्लाइट सप्ताह में फिलहाल पांच दिन होगी। शनिवार, रविवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को श्रीनगर के लिए विमान सेवा उपलब्ध होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी इंडिगो और अकासा एयर अपनी विमान सेवाएं संचालित कर रही है। अकासा एयर बेंगलुरु, मुंबई व नवी मुंबई के लिए अपनी विमान सेवा संचालित कर रही है।