भारत की पहली 'मेड इन इंडिया' सेमीकंडक्टर चिप के ऐतिहासिक लॉन्च, PM मोदी से संवाद करेंगी झारखंड की बेटी
Tanisha Interact With PM Modi
जमशेदपुर: Tanisha Interact With PM Modi: बागबेड़ा के रहने वाले त्रिपुरारी गौतम की बड़ी बेटी तनिषा गौतम 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे संवाद करेगी। यह संवाद का कार्यक्रम गुजरात के अहमदाबाद साणंद में होगा। जहां पीएम भारत की पहली 'Made in India' कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप को वैश्विक बाजार के लिए रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने के लिए जमशेदपुर की बागबेड़ा की रहने वाली तनिषा गौतम का चयन किया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं तनिषा गौतम...
कौन हैं तनिषा गौतम?
तनिषा गौतम वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद के निकट साणंद स्थित सीजी सेमी कंपनी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं। वह भारत के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण टीम का हिस्सा हैं।
टाटानगर से तनिषा गौतम ने की शुरुआती पढ़ाई
तनिषा गौतम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर से प्राप्त की। वह 2022 में 10वीं के बाद उन्होंने एनटीटीएफ-टीएसटीआई बर्मामाइंस से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2025 में हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज से की और वर्तमान में भारत के सबसे महत्वाकांक्षी तकनीकी मिशनों में अपनी भूमिका निभा रही हैं।
तनिषा के पिता पत्रकार तो मां गृहणी
जमशेदपुर में रहने वाले तनिषा गौतम के पिता त्रिपुरारी गौतम पेशे से पत्रकार है। जबकि तनिषा की माता प्रेमलता कुमारी गृहिणी हैं। वहीं, उनके छोटे भाई भी अपनी बहन से प्रेरित होकर एनटीटीएफ-टीएसटीआई से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं।
इस सबंध मे उसके पिता त्रिपुरारी गौतम भावुक होकर बताया- हमलोगों ने सोचा नहीं था कि बेटी इस मुकाम पर पहुंचेगी। यह हमारे और परिवार के लिए गर्व की बात है। हमें 4 जुलाई का इंतजार है। जब हम सब लोग टीवी पर बेटी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद करते हुए देखेंगे।
इंडस्ट्रियल फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट में झारखंड टॉपर हैं तनिषा
उन्होंने बताया कि तनिषा एचडीएफसी में डिप्लोमा की पढ़ाई के दौरान भी वह कॉलेज की थर्ड टॉपर थी। उसे श्री सेवा फाउंडेशन स्कॉलरशिप अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके साथ ही तनीषा ने इंडस्ट्रियल फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट में भी 1 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूरा की है। जिसमें वह झारखंड की स्टेट टॉपर रही है।