लखनऊ दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, 25 समाजों की भागीदारी से साधे जाएंगे सामाजिक समीकरण
BJP President Nitin Navin receives a grand welcome during
लखनऊ। BJP President Nitin Navin receives a grand welcome during, उत्तर प्रदेश में पहली बार संगठनात्मक बैठक करने शनिवार को लखनऊ पहुंच रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में पार्टी ने जातीय समीकरणों का भी गुलदस्ता सजाया है। एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निर्धारित 41 बिंदुओं पर स्वागत के लिए अलग-अलग 25 समाज के लोगों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिसके राजनीतिक मायने बड़े हैं।
जनप्रतिनिधियों को भी क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पर उतरकर माल्यार्पण करेंगे। 110 पार्षदों की 30 टोलियां बनाई गई हैं। मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी। रात में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भोजन करेंगे।
41 बिंदुओं से गुजरेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष की यात्रा, 25 जातियां करेंगी स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महामंत्री संगठन बीएल संतोष चार और पांच जुलाई को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इससे पहले नवीन वाराणसी एवं मथुरा की धार्मिक यात्रा कर चुके हैं, लेेकिन यूपी संगठन की बैठक पहली बार लेंगे। 11 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां विधायक राजेश्वर सिंह अपने समर्थकों के साथ स्वागत करेंगे।
इन जगहों पर होगा स्वागत
एयर मेट्रोलाइन से पहले गौतम समाज, एयरपोर्ट कार्यालय पर कायस्थ समाज, एयरपोर्ट गोल तिराहा पर गाल समाज, एयरपोर्ट नगर निगम सेवा प्रसाधन के पास राजभर समाज, कानपुर रोड से पहले पर्वतीय समाज, कानपुर रोड तिराहा एलइडी प्वाइंट के पास लोधी समाज, कानपुर बीडी लान पर यादव समाज, होटल हॉलीडे इन, शहीद पथ पर ब्राह्मण समाज, ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास मराठी समाज, हिंद नगर रोड मोड़ पर अल्पसंख्ययक एवं क्रिश्चियन समाज, अवस्थी लान कानपुर रोड पर पटेल, मौर्य व कुशवाहा समाज स्वागत करेगा।
सीएम के साथ करेंगे रात्रि का भोजन
विजय नगर रोड पर वाल्मीकि समाज, वी-मार्ट एलिट फर्नीचर के पास पासी समाज, स्वास्तिक ग्रेनाइट अवध चौराहे से पहले निषाद समाज, एम-बाजार सिंगारनगर मोड़ से पहले सिंधी समाज, पूरननगर ढाल से पहले साहू समाज, खालसा चौक के सामने टेढ़ी पुलिया पर सिख एवं पंजाबी समाज, पान दरीबा रोड पर वैश्य समाज, चारबाग मेट्रो के नीचे बंगाली समाज, टाटा सर्विस स्टेशन के सामने खत्री एवं पंजाबी विभाग, छितवापुर में विश्वकर्मा समाज, महाराणा प्रताप चौक पर क्षत्रिय समाज, बर्लिंगटन चौराहे पर सोनकर समाज, रतन स्क्वायर पर भोजपुरी समाज, लोकभवन गेट पर नौ पर ओबीसी मोर्चा स्वागत करेगा।
मुख्यालय पर परिचय संवाद करेंगे
दोपहर 12 बजे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुख्यालय पर परिचय संवाद करेंगे, वहीं चार बजे नितिन नवीन पुराना हैदराबाद स्थित हनुमान सेतु मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत सभी सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों से बातचीत करेंगे। रात पौने आठ बजे पद्मश्री डॉ. बिंदु सिंह से उनके आवास पर मिलेंगे।
दूसरे दिन होगी एनडीए की बैठक
दूसरे दिन रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पीयेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे एनडीए की बैठक लेंगे। इसके बाद दोनों उप मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बातचीत करेंगे। दोपहर पौने तीन बजे प्रेरणा स्थल पहुंचकर शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर पहुंचकर बूथों की समीक्षा करेंगे।