यूपी में BJP की नई टीम का ऐलान; 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को अहम जिम्मेदारी
UP BJP New Team Announced Before 2027 Vidhan Sabha Chunav
UP BJP New Team List: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में बीजेपी संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार (25 जून) को संगठन के नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी। जारी की गई लिस्ट के अनुसार, यूपी बीजेपी संगठन की नई टीम में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा संगठन में 19 मंत्री रखे गए हैं। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले यूपी बीजेपी संगठन में यह बदलाव और फेरबदल रणनीतिक तौर से अहम माना जा रहा है।
राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को बनाया गया उपाध्यक्ष
यूपी बीजेपी संगठन की नई टीम में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह विधायक पूजा पाल, सुरेश राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद का दायित्व पाने वाले अन्य कई नाम शामिल हैं। बता दें कि लंबे समय से बीजेपी यूपी संगठन की सूची का इंतजार हो रहा था। संगठन में पदाधिकारियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक कई बार मंथन किया गया। बीजेपी केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद पंकज चौधरी को पदाधिकारियों की लिस्ट सौंपी गई।
देखिए यूपी बीजेपी संगठन की नई टीम
.jpg)
.jpg)
.jpg)
