लखनऊ अग्निकांड में 18 की मौत, सीएम योगी घटनास्थल और ट्रामा सेंटर पहुंचे; पीएम मोदी ने जताया शोक

CM Yogi visits the site and trauma center

CM Yogi visits the site and trauma center

सीएम योगी आदित्यनाथ घटनास्थल और ट्रामा सेंटर पहुंचे, घायलों का लिया हाल

पीएम नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ के भीषण अग्निकांड पर गहरा शोक जताया

लखनऊ। CM Yogi visits the site and trauma center, राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर अलीगंज के पुरनिया/सेक्टर डी क्षेत्र में एक तीन मंजिला ‍भवन में भयानक आग की चपेट में आकर 18 लोगों ने दम तोड़ दिया और 12-13 गंभीर रुप से घायल हैं। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने नीचे की दुकान से शुरू होकर ऊपर चल रही कोचिंग और गेमिंग स्टूडियो को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड से पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद आहत हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने मृतक के परिवारीजन को दो-दो लाख और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ के भीषण अग्निकांड पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारजनों को केंद्र की ओर से दो-दो लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों को 20-20 हजार रुपये और उचित इलाज प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निकांड में मृतकों के परिवार का लोगों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इसके साथ ही सभी को समुचित इलाज भी मुहैया कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों का हालचाल लिया और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अग्नि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना व चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि सभी घायलों का समुचित उपचार कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। प्रदेश सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।