राम मंदिर विवाद पर CM योगी का सख्त संदेश, बोले- प्रमाण हैं तो SIT को दें, चरित्रहनन बर्दाश्त नहीं

CM Yogi sends a stern message regarding the Ram Mandir dispute

CM Yogi sends a stern message regarding the Ram Mandir dispute

अयोध्या। CM Yogi sends a stern message regarding the Ram Mandir dispute, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राम नगरी अयोध्या के दूसरे दौरे पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में श्रीराम लला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिराम दास छावनी का रुख किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ मणिराम दास छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास को पूजनीय संत बताया और उनके उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास जी को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्री राम कथा के आयोजन को लेकर भी आयोजकों को सराहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि जब भी भारत किसी भी कालखंड मे अच्छी दिशा में बढ़ा है, तो फिर बड़ी संख्या में षड्यंत्रकारियों की नींद हराम हुई है। फिर वही साजिश फिर से प्रारम्भ हो गई है। अयोध्या धाम को बदनाम करने के लिए लोग रामजन्मभूमि पर उंगली उठाने लगे और पूरी परंपरा को कोसने के लिए एकजुट हो रहे है। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी अयोध्या में रामलला का दर्शन करने नही आये, वो लोग आज रामभक्ति की बात कर रहे हैं। अयोध्या का अंतर कई लोगों को नहीं दिख रहा है, इसका विकास बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षो तक हमारी पीढ़ियों ने संघर्ष किया, इंतजार किया तब ये दिन आये हैं। अगर अभी भी कहीं कोई खामी है तो इंतजार करें। श्रीराम जन्मभूमितीर्थ क्षेत्र न्यास ने सरकार से अनुरोध किया। हमने एसआईटी गठन किया और 500 वर्ष इंतजार करने वाले 15 दिन का इंतजार तो कर सकते हैं। मैं इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि अगर आपके पास प्रमाण हैं तो एसआईटी को दीजिये, सार्वजनिक मत करिए।


उन्होंने कहा कि कल आपको नोटिस मिलेगा अगर उसका कोई वक्तव्य है तो उसको प्रमाण देना होगा। अन्यथा चरित्रहनन के मामले में उनको लेने के देने पड़ सकते हैं। इसके बारे में भी सोच लेने की आवश्यकता है,हर व्यक्ति की एक मर्यादा होती है।

जो लोग आज आकर यह दिखाने का प्रयास कर रहे कि वो ही ज्यादा रामभक्त हैं, वो कभी रामभक्त नही थे। यह लोग तो आगे भी नही होंगे। वो लोग वैसे ही हैं जैसे कभी कालनेमि ढोंग करता था बैठकर।