अयोध्या राम मंदिर में पैसों के घपले पर योगी का सख्त बयान; कहा- अपराधी कोई भी हो वो बचेगा नहीं, SIT जांच के बीच अनर्गल न बोलें
UP CM Yogi Adityanath Statement Over Ayodhya Ram Mandir Chadhava Chori
CM Yogi on Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में दान के पैसों और आभूषणों के घपले को लेकर मामला काफी गरमाया हुआ है। आरोप है कि दान और चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये मंदिर में लगे कुछ कर्मचारियों द्वारा हेरफेर कर गायब किए गए। मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। वहीं SIT जांच के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और यहां हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। साथ ही अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया।
सीएम योगी ने इस मामले में राजनीति करने पर विपक्ष के लोगों पर खुला हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं। उन पर लाठी बरसाईं। आज ये लोग अपना दोगला चरित्र दिखा रहे हैं। सीएम योगी ने लोगों से अपील कि वे ऐसे लोगों की बातों में न कतई न आएं और इस पूरे मामले को लेकर SIT की जांच पर भरोसा रखें। SIT रिपोर्ट आने के बाद सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अगर कोई अपराधी है और वो कोई भी होगा तो वह बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।
CM योगी ने कहा- SIT जांच के बीच अनर्गल न बोलें
सीएम योगी ने कहा, ''सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच बैठाई है। मैं राम भक्तों से कहता हूं SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। लेकिन मैं सभी से और सभी पक्षों से अनुरोध करूंगा की अयोध्या धाम के बारे में कोई भी ऐसी अनर्गल टिप्पणी और बातें न हों। जिससे राम भक्तों की आस्था और भावना आहत हो। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वो एसआईटी को उपलब्ध करा दे। SIT उसकी जांच करेगी।
योगी बोले- अयोध्या धाम को बदनाम किया जा रहा
योगी ने आगे कहा, ''मैं राम भक्तों से कहना चाहूंगा कि भगवान राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया है और मर्यादित रहने का आचरण दिया है। इसी आचरण से हमने 500 सालों तक भगवान राम के स्थान को लेने के लिए संघर्ष किया। जब हमने 500 सालों तक इंतजार किया तो अब 15 दिन और इंतजार कर लो। चिंता मत करो। हम अयोध्या धाम और राम जन्म भूमि को बदनाम करने वाले लोगों के बहकावे में कतई न आयें। ये लोग कभी नहीं चाहेंगे की अयोध्या का नाम हो। आज दुष्प्रचार कर अयोध्या को अपमानित करने का काम किया जा रहा है।''
बयानबाजी से जांच प्रभावित होगी
सीएम योगी ने कहा, मेरी अपील है कि SIT जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने तक कोई भी इस संबंध में बयानबाजी न करे क्योंकि इससे जांच प्रभावित होती है। जांच के बाद किसी पक्ष को जो कहना होगा, SIT उसके लिए तैयार होगी लेकिन अनावश्यक रूप से अभी बयानबाजी करने से बचें। अगर कोई अपराधी है और वो कोई भी होगा तो वह बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।'' बता दें कि, एसआईटी की टीम इस समय अयोध्या में मौजूद है और दान के दस्तावेजों, बैंक जमा रिकॉर्ड और ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लगातार पूछताछ कर मौके पर जायजा ले रही है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर को अपमानित करने वाले लोगों के बहकावे में कतई न आएं...
SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी...
अगर कोई अपराधी है, वह बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है... pic.twitter.com/8YsbHVBKUv
राम मंदिर में कैसे हुआ चढ़ावा चोरी?
यह सबसे बड़ा सवाल है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी कैसे हुआ? इस मामले ने पूरे देश को सकते में ला दिया है। यह मामला सिर्फ मंदिर में दान चोरी का नहीं है बल्कि लोगों की भावना, आस्था और श्रद्धा की भी चोरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर के दान में पैसों और आभूषणों की चोरी की गई। इस मामले में मंदिर के ही कुछ कर्मचारियों पर पैसे गायब करने का आरोप लगा है। वहीं कहा जा रहा है कि राम मंदिर से चढ़ावे के 5 से 7 करोड़ रुपये गायब किए गए। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए सोने, चांदी और हीरे के असली आभूषणों को नकली वस्तुओं से बदल दिया गया।
आरोप- CCTV कैमरों में गड़बड़ी की गई
इस पूरे मामले में यह भी आरोप है कि दान के पैसों और आभूषणों की सुरक्षा में सेंधमारी की गई। सुरक्षा के लिए जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। उनमें जानबूझकर गड़बड़ी की गई। सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी और पिछले कुछ महीनों के फुटेज डिलीट कर दिए गए थे ताकि चोरी पकड़ी न जा सके। वहीं इस पूरे मामले में मंदिर से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास छापेमारी के दौरान घर से लगभग 10 लाख बरामद हुए हैं। उसने कुछ नकदी को अलमारी में और कुछ को गाय के गोबर के ढेर के नीचे छुपा कर रखा था। फिलहाल पूरे मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें-