अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में UP के मंत्री ने जमकर लगाए धार्मिक नारे, फेसबुक पर लिखा- कैनेडी हॉल में हर हर महादेव

Aligarh Muslim University

Aligarh Muslim University

अलीगढ़। Aligarh Muslim University: एएमयू के इतिहास में शुक्रवार का दिन जुड़ गया। पहली बार एएमयू के कैनेडी हाल में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा और वंदना से हुआ। भारत माता के जयकारे से शुरू हुआ और समापन जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों से हुआ।

उद्यान मंत्री ने लगभग 50 मिनट के संबोधन में खुद जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे लगवाए। बोले कि यह पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी जी का राज है। मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया है। यही भारत के संस्कार और संस्कृति है। अलीगढ़ में भारतीय संस्कार, संस्कृति का संवर्द्धन हो इसके लिए कुछ भी करूंगा।

उद्यान मंत्री ने एएमयू में नारे ही नहीं लगाए बल्कि उसी विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम भी किया। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और संग्रहालय का निरीक्षण भी किया। गोष्ठी के दौरान इस बीच किसानों ने जय गिर्राज जी और बांकेबिहारी लाल की जय के जयकारे लगाए। यहां पर कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की आयतों से और समापन तराना से होता है।

उद्यान मंत्री बोले- राहुल गांधी एक्सीडेंटल एमपी

पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी ने देश को मरवा दिया, के बयान पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वे एक्सीडेंटल एमपी हैं। उनकी बातों को भी नोटिस नहीं लेता है। उनकी नागरिकता और योग्यता पर प्रश्न चिह्न लगा हुआ है। वे भारत के नागरिक है या नहीं है। न्यायालय में इसका परीक्षण कर रहा है। वह सेवा और कांग्रेस की सेवा से सांसद नहीं सपा और बसपा की बैशाखी पर टिका हुआ व्यक्ति है। सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा किया है। वे तो भगवान और मोदी जी को भी गाली देते हैं। उनके ऐसे कोई काम नहीं है जोकि उन्हें सुना जाए।