BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

यूपी में बिजली संकट पर सियासत गर्म: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी को लिखा पत्र; पूछा- 'ऊर्जा मंत्री और अफसरों की जंग पर सीएम चुप क्यों?'

Politics heats up over the power crisis in UP

Politics heats up over the power crisis in UP

लखनऊ। Politics heats up over the power crisis in UP, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बिजली विभाग में प्रशासनिक मतभेद और नियामक संस्थाओं को निष्प्रभावी किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से बिजली व्यवस्था में सुधार, ऊर्जा मंत्री और अधिकारियों के बीच मतभेद को समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी लिखा है कि ऊर्जा मंत्री स्वयं पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर आरोप लगा रहे हैं कि अधिकारी उन्हें बताए बिना फैसले ले रहे हैं।

प्रशासनिक मतभेद नहीं बल्कि सरकार की गंभीर विफलता: अजय राय

ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के बीच टकराव का खामियाजा प्रदेश की जनता झेल रही है। उन्होंने कहा है कि यह सामान्य प्रशासनिक मतभेद नहीं बल्कि सरकार की गंभीर विफलता है।

उन्होंने सवाल उठाया है कि यदि ऊर्जा मंत्री के आरोप सही हैं, तो मुख्यमंत्री द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यदि आरोप गलत हैं को ऊर्जा मंत्री के विरुद्ध मुख्यमंत्री कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।