यूपी के 33 PCS अफसर जल्द बनेंगे IAS, डीपीसी संपन्न; साल 2010 और 2012 बैच के अधिकारियों के नामों पर हुआ मंथन

33 PCS officers from UP set to become IAS officers soon

33 PCS officers from UP set to become IAS officers soon

यूपी में 33 PCS अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिलने वाला है. योगी सरकार इन अफसरों को आईएएस बनाने जा रही है. बुधवार को डीपीसी दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की बैठक हुई. इस बार 33 पदों के पदोन्नति होनी है. इसमें साल 2010, 2011 और 2012 बैच के पीसीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया. डीपीसी के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल व प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज दिल्ली पहुंचे थे. 

योगी सरकार देगी तोहफा

इसमें 2011 बैच के अधिकारियों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है. 1999 बैच के PCS अफसर प्रभूनाथ विशेष सचिव PWD का IAS बनना तय माना जा रहा. 2002 बैच की PCS अंजू कटियार OSD बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को भी प्रमोशन मिल सकता है. 2004 बैच के PCS अफसर अमर पाल सिंह एडिशनल कमिश्नर बांदा भी IAS बनने की दौड़ में शामिल हैं. वहीं, 2008 बैच के PCS अफसर आलोक वर्मा एडिशनल कमिश्नर वाराणसी के प्रमोशन की चर्चा तेज है. 

अशोक कुमार कनौजिया के नाम की भी चर्चा 

2010 बैच के PCS अफसर डॉ. विश्राम अपर आयुक्त मीरजापुर का नाम भी सूची में शामिल है. 2010 बैच के PCS अफसर अशोक कुमार कनौजिया जॉइंट डायरेक्टर युवा कल्याण लखनऊ को भी प्रमोशन मिल सकता है. 2010 बैच के PCS अफसर पुष्पराज सिंह सचिव GDA गोरखपुर भी IAS बनने की दौड़ में शामिल हैं. 2010 बैच के PCS अफसर संजय कुमार सिंह ADM (E) मुजफ्फरनगर का भी नाम शामिल हो सकता है. वहीं, 2010 बैच के PCS अफसर राज कुमार द्विवेदी अपर आयुक्त मीरजपुर, 2010 बैच के PCS अफसर राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त लखनऊ का भी नाम शामिल हो सकता है. 

2010 बैच के इन अफसरों को मिलेगा तोहफा 

2010 बैच की PCS अफसर सुशीला अपर आयुक्त कानपुर का नाम संभावित सूची में हो सकता है. इसके अलावा 2010 बैच के PCS अफसर आलोक कुमार ADM FR गोंडा, 2011 बैच के PCS वैभव मिश्रा ADM FR कुशीनगर, 2011 बैच के PCS विवेक श्रीवास्तव सचिव LDA लखनऊ, 2011 बैच के योगानन्द पांडेय ADM सिटी अयोध्या, प्रदीप कुमार यादव ADM सहारनपुर, अमित कुमार अपर आयुक्त मेरठ मंडल, पूनम निगम डिप्टी सेक्रेट्री UP पीसीएस प्रयागराज, डॉक्टर नितिन मदान ADM E रामपुर, हर्ष देव पांडेय परीक्षा नियंत्रक यूपीपीसीएस प्रयागराज का भी नाम हो सकता है. 

2011 बैच के इन अफसरों को मिल सकता है प्रमोशन 

2011 बैच के PCS अफसर शैलेंद्र कुमार सिंह OSD यमुना एक्सप्रेसवे अथार्टी, नरेंद्र बहादुर सिंह ADM FR लखीमपुर  खीरी, संतोष बहादुर सिंह ADM E सहरानपुर, पंकज वर्मा 2011 सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, विजय कुमार सिंह सेकेंड CRO देवरिया, अतुल कुमार एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर मुरादाबाद, अमित सिंह डिप्टी चीफ इलेक्शन ऑफिसर लखनऊ, प्रियंका सिंह कमांडेंट डिफेंस ट्रेंनिग संस्थान, अमित कुमार ADM E कानपुर देहात, डॉ. सुनील कुमार वर्मा एडिशनल कमिश्नर जीएसटी लखनऊ, गरिमा स्वरूप ओएसडी चुनाव आयोग लखनऊ, संदीप कुमार ADM FR हापुड़, राकेश कुमार सिंह ADM FR लखनऊ, डॉ वैभव शर्मा ADM E गोरखपुर, विश्वभूषण भूषण मिश्रा CEO विश्वनाथ मंदिर को भी प्रोन्नति मिल सकती है.