FIFA World Cup के Match भारत में Free में कैसे देख सकते हैं? जानें किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

FIFA world cup 2026 free watch in india

FIFA world cup 2026 free watch in india

FIFA 2026 Live Streaming in India: इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप भारतीय समय के अनुसार 12 जून (शुक्रवार) से शुरू होने जा रहा है. तीन देशों - अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा - द्वारा संयुक्त रूप से होस्ट किया जाने वाला यह वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा.

फीफा के इतिहास में पहली बार 48 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, जिसमें कुल 104 मैच खेले जाएंगे. इस नए और बड़े फॉर्मेट में चार-चार टीमों के 12 ग्रुप होंगे. हर ग्रुप की टॉप दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सबसे अच्छी टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेगी. इसके बाद 'राउंड ऑफ 32' और फिर 'राउंड ऑफ 16' के नॉकआउट मैच खेले जाएंगे.

सिर्फ ग्रुप स्टेज में ही कुल 72 रोमांचक मैच खेले जाएंगे. जिसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार 12 जून को मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले ओपनिंग मैच से होगी. एक महीने के कड़े मुकाबले के बाद, वर्ल्ड चैंपियन तय करने वाला फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को अमेरिका के न्यूजर्सी में खेला जाएगा.

भारत में कहां होगी FIFA वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के मैच का प्रसारण जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के नए लॉन्च हुए स्पोर्ट्स चैनल पर होगा. भारतीय फैंस हिंदी भाषा में मैच का आनंद 'Unite8 Sports 1' और 'Unite8 Sports 1' HD में ले सकते हैं, जबकि इंग्लिश कमेंट्री के लिए फैंस 'Unite8 Sports 2' और 'Unite8 Sports 2 HD' के चैनल पर मैच को देख सकते हैं. जबकि FIFA वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर होगी.

फ्री में कहां देख सकेंगे मैच?

भारत में फीफा वर्ल्ड कप के सारे Zee के स्पोर्ट्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म 'Zee5' पर दिखाए जाएंगे, जिसके लिए ऑप को कुछ ना कुछ रुपये खर्च करने होंगे. लेकिन टूर्नामेंट के 8 बड़े मैच भारतीय फैंस फ्री में भी देख सकते हैं. जिसमें टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, चार क्वार्टर फाइनल मैच, दो सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच शामिल है, क्योंकि इन आठों मैच को DD स्पोर्ट्स चैनल पर भी प्रसारित किए जाएंगे.

भारतीय समय के अनुसार FIFA 2026 का शेड्यूल (ग्रुप मैच)

जो भारतीय फुटबॉल फैंस रात और सुबह-सुबह मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए यहां FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच का पूरा शेड्यूल भारतीय समय के अनुसार दिया गया है.

शुक्रवार, 12 जून
ग्रुप A: मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका, 12:30 AM
ग्रुप A: दक्षिण कोरिया बनाम चेक रिपब्लिक, 7:30 AM

शनिवार, 13 जून
ग्रुप B: कनाडा बनाम बोस्निया, 12:30 AM
ग्रुप D: अमेरिका बनाम पैराग्वे, 6:30 AM

रविवार, 14 जून
ग्रुप B: कतर बनाम स्विट्जरलैंड, 12:30 AM
ग्रुप C: ब्राजील बनाम मोरक्को, 3:30 AM
ग्रुप C: हैती बनाम स्कॉटलैंड, 6:30 AM
ग्रुप D: ऑस्ट्रेलिया बनाम तुर्की, 9:30 AM
ग्रुप E: जर्मनी बनाम कुराकाओ, 10:30 PM

सोमवार, 15 जून
ग्रुप F: नीदरलैंड बनाम जापान, 1:30 AM
ग्रुप E: आइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोर, 4:30 AM
ग्रुप F: स्वीडन बनाम ट्यूनीशिया, 7:30 AM
ग्रुप H: स्पेन बनाम केप वर्डे, 9:30 PM

मंगलवार, 16 जून
ग्रुप G: बेल्जियम बनाम मिस्र, 12:30 AM
ग्रुप H: सऊदी अरब बनाम उरुग्वे, 3:30 AM
ग्रुप G: ईरान बनाम न्यूजीलैंड, 6:30 AM

बुधवार, 17 जून
ग्रुप I: फ्रांस बनाम सेनेगल, 12:30 AM
ग्रुप I: इराक बनाम नॉर्वे, 3:30 AM
ग्रुप J: अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया, 6:30 AM
ग्रुप J: ऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डन, 9:30 AM
ग्रुप K: पुर्तगाल बनाम डीआर कांगो, 10:30 PM

गुरुवार, 18 जून
ग्रुप L: इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया, 1:30 AM
ग्रुप L: घाना बनाम पनामा, 4:30 AM
ग्रुप K: उज्बेकिस्तान बनाम कोलंबिया, 7:30 AM
ग्रुप A: चेक रिपब्लिक बनाम दक्षिण अफ्रीका, 9:30 AM

शुक्रवार, 19 जून
ग्रुप B: स्विट्जरलैंड बनाम बोस्निया, 12:30 AM
ग्रुप B: कनाडा बनाम कतर, 3:30 AM
ग्रुप A: मेक्सिको बनाम दक्षिण कोरिया, 6:30 AM

शनिवार, 20 जून
ग्रुप D: अमेरिका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 12:30 AM
ग्रुप C: स्कॉटलैंड बनाम मोरक्को, 3:30 AM
ग्रुप C: ब्राजील बनाम हैती, 6:00 AM
ग्रुप D: तुर्की बनाम पैराग्वे, 8:30 AM
ग्रुप F: नीदरलैंड बनाम स्वीडन, 10:30 PM

रविवार, 21 जून
ग्रुप E: जर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट, 1:30 AM
ग्रुप E: इक्वाडोर बनाम कुराकाओ, 5:30 AM
ग्रुप F: ट्यूनीशिया बनाम जापान, 9:30 AM
ग्रुप H: स्पेन बनाम सऊदी अरब, 9:30 PM

सोमवार, 22 जून
ग्रुप G: बेल्जियम बनाम ईरान, 12:30 AM
ग्रुप H: उरुग्वे बनाम केप वर्डे, 3:30 AM
ग्रुप G: न्यूजीलैंड बनाम मिस्र, 6:30 AM
ग्रुप J: अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया, 10:30 PM

मंगलवार, 23 जून
ग्रुप I: फ्रांस बनाम इराक, 2:30 AM
ग्रुप I: नॉर्वे बनाम सेनेगल, 5:30 AM
ग्रुप J: जॉर्डन बनाम अल्जीरिया, 8:30 AM
ग्रुप K: पुर्तगाल बनाम उज़्बेकिस्तान, 10:30 PM

बुधवार, 24 जून
ग्रुप L: इंग्लैंड बनाम घाना, 1:30 AM
ग्रुप L: पनामा बनाम क्रोएशिया, 4:30 AM
ग्रुप K: कोलंबिया बनाम डीआर कांगो, 7:30 AM

गुरुवार, 25 जून
ग्रुप B: स्विट्जरलैंड बनाम कनाडा, 12:30 AM
ग्रुप B: बोस्निया बनाम कतर, 12:30 AM
ग्रुप C: मोरक्को बनाम हैती, 3:30 AM
ग्रुप C: स्कॉटलैंड बनाम ब्राज़ील, 3:30 AM
ग्रुप A: दक्षिण अफ्रीका बनाम दक्षिण कोरिया, 6:30 AM
ग्रुप A: चेक रिपब्लिक बनाम मैक्सिको, 6:30 AM

शुक्रवार, 26 जून
ग्रुप E: कुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट, 1:30 AM
ग्रुप E: इक्वाडोर बनाम जर्मनी, 1:30 AM
ग्रुप F: ट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंड, 4:30 AM
ग्रुप F: जापान बनाम स्वीडन, 4:30 AM
ग्रुप D: तुर्की बनाम अमेरीका, 7:30 AM
ग्रुप D: पैराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, 7:30 AM

शनिवार, 27 जून
ग्रुप I: नॉर्वे बनाम फ्रांस, 12:30 AM
ग्रुप I: सेनेगल बनाम इराक, 12:30 AM
ग्रुप H: केप वर्डे बनाम सऊदी अरब, 5:30 AM
ग्रुप H: उरुग्वे बनाम स्पेन, 5:30 AM
ग्रुप G: न्यूज़ीलैंड बनाम बेल्जियम, 8:30 AM
ग्रुप G: मिस्र बनाम ईरान, 8:30 AM

रविवार, 28 जून
ग्रुप L: पनामा बनाम इंग्लैंड, 2:30 AM
ग्रुप L: क्रोएशिया बनाम घाना, 2:30 AM
ग्रुप K: कोलंबिया बनाम पुर्तगाल, 5:00 AM
ग्रुप K: डीआर कांगो बनाम उज्बेकिस्तान, 5:00 AM
ग्रुप J: अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया, 7:30 AM
ग्रुप J: जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना, 7:30 AM

बात दें कि फीफा वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज 28 जून को खत्म होगा, जिसके बाद 'राउंड ऑफ 32' के नॉकआउट मैच 29 जून से 4 जुलाई तक खेले जाएंगे. उसके बाद 'राउंड ऑफ 16' के मैच 4 जुलाई से 8 जुलाई तक होंगे, जबकि क्वार्टर फाइनल 10 जुलाई से 12 जुलाई तक खेले जाएंगे.

दो सेमीफाइनल क्रमशः अर्लिंग्टन और अटलांटा में 15 जुलाई और 16 जुलाई को खेले जाएंगे. तीसरे स्थान के लिए 19 जुलाई को मियामी में होगा, जबकि FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल और खिताबी मुकाबला 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा.