पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल पर महापौर रेणु बाला गुप्ता और बृज गुप्ता ने दी बधाई, बताया ‘लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण’

Mayor Renu Bala Gupta and Brij Gupta congratulated PM Modi

Mayor Renu Bala Gupta and Brij Gupta congratulated PM Modi

Mayor Renu Bala Gupta and Brij Gupta congratulated PM Modi, महापौर रेणु बाला गुप्ता और भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर बधाई देते हुए इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाना उनके नेतृत्व, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति विश्वास का प्रतीक है।संयुक्त वक्तव्य में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षीय कार्यकाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित करने वाला रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने आधारभूत ढांचे के विस्तार, आत्मनिर्भरता, डिजिटल विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।