कोर्ट आदेश के बाद वीर साहू की पोस्ट वायरल, सपना चौधरी विवाद में नया मोड़

Veer Sahu post goes viral following court order

Veer Sahu's post goes viral following court order

Veer Sahu's post goes viral following court order, हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी से विवाद की खबरों और कोर्ट के आदेश के बाद पति वीर साहू ने बुधवार को रील पोस्ट की है। इसमें उनके सिर पर एक व्यक्ति पगड़ी बांध रहा है और वह मुस्कुरा रहे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक में नुसरत फतेह अली खां की गजल आंख उठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली चल रही है।

रिश्तों में दरार के बाद सास-ससुर ने साधी चुप्पी
गायिका सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्तों में आई दरार के बाद सपना के सास-ससुर ने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने पारिवारिक विवाद और कोर्ट केस को लेकर मीडिया या जनता के सामने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। हांसी के गांव मदनहेड़ी से ताल्लुक रखने वाले वीर गानों, देसी लाइफस्टाइल और बेबाक बयानों के वीडियो व पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं। 

Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship

सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

सपना से नहीं मिल सकेंगे उनके पति, कोर्ट ने लगाई रोक
गायिका सपना चौधरी के पति वीर साहू अब सपना से न तो मिल सकेंगे और न उनसे संपर्क कर सकेंगे। द्वारका कोर्ट की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट निधि सिंह की अदालत ने सपना की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया।

Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship

सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

सपना ने याचिका दायर कर अपनी फिल्म की रिलीज को देखते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा व पेशेवर प्रतिबद्धताओं में किसी भी प्रकार की बाधा की आशंका जताई थी। इस पर कोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत दायर मामले में अंतरिम राहत देते हुए उनके पति पर प्रतिबंध लगाए।

Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship

सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : Instagram/itssapnachoudhary

अदालत के कहा कि प्रतिवादी (सपना चौधरी के पति) को अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के पास किसी भी तरह से पहुंचने से रोका जाता है। वह याचिकाकर्ता से किसी भी तरीके से संपर्क नहीं करेगा, उनके निवास स्थान या कार्यस्थल पर नहीं जाएगा और न ही घरेलू हिंसा का कृत्य करेगा। सपना चौधरी की याचिका में उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और फिल्म की रिलीज से जुड़ी चिंताओं को प्रमुखता दी गई थी।

Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship

सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

वकील की दलीलें और सबूतों का आधार
सपना चौधरी के वकील ने अदालत के समक्ष दलील दी कि यदि तुरंत राहत नहीं दी गई, तो उनकी मुवक्किल को कभी न ठीक होने वाला नुकसान हो सकता है। इससे उनकी गरिमा और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ने के साथ-साथ उनके प्रोफेशनल कामों में भी बाधा आ सकती है, जिसमें आगामी फिल्म प्रीमियर में उनकी उपस्थिति भी शामिल है।

Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship

सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

याचिका, हलफनामे और अदालत में पेश किए गए सबूतों, जिनमें कथित चोटों की तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण शामिल हैं, का गहनता से अवलोकन करने के बाद, अदालत ने प्रथम दृष्टया समन जारी करने और अंतरिम राहत प्रदान करने के लिए पर्याप्त आधार पाया।
 
Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship

सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : Instagram/itssapnachoudhary

प्रशासनिक सहयोग का निर्देश
अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रोटेक्शन ऑफिसर और संबंधित स्थानीय पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को निर्देश दिया है कि वे अदालत के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और याचिकाकर्ता को आवश्यक सहायता प्रदान करें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पति वीर पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ससुराल छोड़ दिया है। सपना ने 2020 में वीर साहू से लव मैरिज की थी।

Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship

सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : Instagram/itssapnachoudhary

अगली सुनवाई 25 जुलाई को
इस महत्वपूर्ण मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इस तारीख तक मामले की अगली कार्यवाही तय की जाएगी।