हिमफेड का बड़ा विस्तार प्लान: शिमला में 103 प्रस्तावों को मंजूरी, नए पेट्रोल पंप और एप्पल प्रोसेसिंग प्लांट पर जोर

हिमफेड का बड़ा विस्तार प्लान: शिमला में 103 प्रस्तावों को मंजूरी, नए पेट्रोल पंप और एप्पल प्रोसेसिंग प्लांट पर जोर

petrol-pump-1781114635745_v

Himfed's major expansion plan

शिमला। Himfed's major expansion plan, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ (हिमफेड) ने प्रदेश में अपने व्यवसायिक विस्तार और आय सृजन को नई गति देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। हिमफेड के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित निदेशक मंडल (बीओडी) की द्वितीय बैठक में कुल 104 एजेंडा विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 103 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।

दो नए पेट्रोल पंपों की स्थापना, फर्नीचर निर्माण इकाई, फ्लोर मिल तथा एप्पल प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना प्रमुख हैं। एक एजेंडा को विस्तृत विचार-विमर्श के लिए अगली बैठक तक स्थगित रखा गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल हिमफेड की आय बढ़ेगी बल्कि किसानों, बागवानों और उपभोक्ताओं को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

बैठक में हिमफेड को अधिक आत्मनिर्भर, आधुनिक और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इनमें बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भंडारण एवं व्यवसायिक ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

 नई व्यावसायिक संभावनाओं पर तेजी से काम

निदेशक मंडल ने रोहड़ू, नेरवा, गुम्मा, कुनिहार और सुल्तानपुर (चंबा) में नए गोदाम-सह-वाणिज्यिक परिसरों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की। इन परिसरों के निर्माण से भंडारण क्षमता बढ़ेगी, कृषि एवं बागवानी उत्पादों के विपणन को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान ने निदेशक मंडल को पूर्व में लिए गए निर्णयों और उनकी प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि हिमफेड को प्रदेश की अग्रणी सहकारी संस्था के रूप में विकसित करने के लिए नई व्यावसायिक संभावनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों और बागवानों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है।

बैठक में प्रशासनिक, वित्तीय और विकासात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा संगठन के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। निदेशक मंडल ने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से हिमफेड की वित्तीय स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश की सहकारी व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

किसानों और बागवानों को क्या होगा लाभ?

नई परियोजनाओं के शुरू होने से किसानों और बागवानों को अपने उत्पादों के भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विशेष रूप से एप्पल प्रोसेसिंग प्लांट से सेब उत्पादकों को मूल्य संवर्धन का लाभ मिलेगा। वहीं नए गोदामों के निर्माण से कृषि एवं बागवानी उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की सुविधा बढ़ेगी, जिससे उत्पादकों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलने की संभावना है।