गोरखपुर में पिता ने बच्चों को जहर देकर उतारा मौत के घाट
Father kills children by poisoning them in Gorakhpur.
Father kills children by poisoning them in Gorakhpur.... यूपी के गोरखपुर स्थित गीडा क्षेत्र में एक पिता ने अपने दो बच्चों को जहर दे दिया। इस घटना में बेटा और बेटी दोनों की मौत हो गई। आरोपी पिता गीडा क्षेत्र का निवासी है। बताया जा रहा है कि उसका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है।
वारदात के काम पर गई थी मां
घटना के समय बच्चों की मां गोरखपुर में नौकरी पर गई हुई थी। घर में मौजूद बड़ी बेटी ने पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों को बीआरडी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।