राहुल गांधी बने राम, अजय राय लक्ष्मण, लखनऊ कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगा अनोखा पोस्टर, देखकर दंग रह जाएंगे
Rahul Gandhi was depicted as "Rama,"
लखनऊ। Rahul Gandhi was depicted as "Rama,": दशहरे के दिन राजधानी में माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लगे एक होर्डिंग को लेकर विवाद शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष आर्यन मिश्र की तरफ से लगाए गए इस होर्डिंग में राहुल गांधी को श्री राम के रूप में दिखाया गया है और बुराई के प्रतीक रावण के दस सिरों में वोट चोरी से लेकर सीबीआई और चुनाव आयोग के नाम लिखे गए हैं।
विवादित होर्डिंग को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मामले में बचाव करते नजर आए।
उनका कहना है कि रावण के सिर में जो दस मुद्दे लिखे गए हैं, वे बहुत ही गंभीर हैं, कोई भी बात गलत नहीं है। सभी बातें मौजूदा हालात को दिखा रही हैं।
केंद्र सरकार के खिलाफ जो भी अपनी आवाज उठा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने इसे कांग्रेस की घटिया मानसिकता बताया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की देश ही नहीं विदेश तक में उनके कार्यों की प्रशंसा हो रही है। वहीं, लखनऊ नगर निगम के जोनल अधिकारी एक ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि थानाध्यक्ष ने होर्डिंग का फोटो भेजा है, जिसे शनिवार को उतार दिया जाएगा।