75 की उम्र में शादी, सुहागरात के बाद मौत; बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी रचाई, हमसफर मिलने की खुशी आखिरी साबित हुई

75 Year Old Man Dies After Suhagrat Who Marries 35 Year Old Woman

75 Year Old Man Dies After Suhagrat Who Marries 35 Year Old Woman

Old Man Dies After Suhagrat: उत्तर प्रदेश में एक बुजुर्ग शख्स के लिए हमसफर मिलने की खुशी ज़िंदगी की आखिरी खुशी साबित हुई। उसे शायद ये नहीं पता था की ये शादी उसकी मौत का कारण बनने जा रही है। दरअसल, हैरान करने वाला ये पूरा वाकया यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव का है। यह मामला अब इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वहीं मीडिया और सोशल मीडिया से जब देश के अन्य लोग भी जब इस मामले को जान रहे हैं तो उनके बीच भी तरह-तरह की चर्चा देखी जा रही है।

सुहागरात पर दुल्हन ने चाकू दिखाकर दूल्हे को दी धमकी; बोली- टच किया तो 35 टुकड़ों में मिलोगे, घर की दीवार फांदकर बॉयफ्रेंड संग भागी

बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी रचाई

दरअसल, 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरु राम ने अपनी उम्र से आधी से भी कम 35 वर्षीय महिला मनभावती संग मंदिर में शादी रचाई थी। दोनों के बीच सात फेरे हुए। संगरु राम ने मनभावती की मांग में सिंदूर भरा और इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में अपने घर आ गए। लेकिन घर में मातम उस वक्त छा गया, जब शादी के बाद पहली रात यानि सुहागरात पर संगरु राम की हालत अचानक बिगड़ गई। बताया जाता है कि, इसके बाद सुबह तड़के संगरु राम को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संगरु राम को मृत घोषित कर दिया.

सुहागरात पर पत्नी ने पति को दी धमकी; बोली- मुझे छूना भी मत, वरना जहर खा लूंगी, मैं किसी और की अमानत हूं, पुलिस के पास पहुंचा पति

इधर शादी के बाद संगरु राम की इस तरह मौत की खबर जब इलाके में फैली तो लोग भी सकते में आ गए। इस तरह मौत होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार पत्नी ने बताया कि, हम दोनों देर रात तक साथ रहे और बातें करते रहे, सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और अस्पताल लेने जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक शख्स संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया है। बताया जा रहा है कि, संगरु राम के नाम 2 बीघा खेत और मकान था। संगरु राम की संपत्ति के लालच में शादी की बात कही जा रही है और मौत संदिग्ध मानी जा रही है।

होटल रूम से कपल का सेक्स वीडियो वायरल; खिड़की पर बिना पर्दे के ही इंटिमेट हुआ, बाहर से देखकर चिल्ला रही थी पब्लिक, बनाए वीडियो