उत्तर प्रदेश राज्य निर्यात पुरस्कार 2025-26: निर्यातकों को मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश राज्य निर्यात पुरस्कार 2025-26: निर्यातकों को मिला सम्मान

sanskrit-school-UP---2026-03-11T075135

Uttar Pradesh State Export Awards 2025-26

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो की ओर से मंगलवार को होटल क्लार्क अवध में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य निर्यात पुरस्कार 2025-26 में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने पिछले आठ वर्षों में निर्यात क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले निर्यातकों को सम्मानित किया।

नंदी ने कहा कि भदोही की कालीन, मुरादाबाद का पीतल, कन्नौज का इत्र व वाराणसी की बनारसी साड़ियां विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। नंदी ने कहा कि यूपी अब देश की आर्थिक प्रगति का इंजन बन चुका है।

प्रदेश का निर्यात 2017-18 में 88.00 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 1.86 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

सभी श्रेणियों में इसे मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 19 श्रेणियों में कुल 31 निर्यातकों और 2024-25 के लिए 14 श्रेणियों में 23 निर्यातकों को सम्मानित किया गया। गाजियाबाद की निर्यातक इकाई मे. अल नासिर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सभी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया।

वहीं अलीगढ़ की निर्यातक इकाई मे. अल अम्मार फ्रोजन फूड एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पुरस्कार दिया गया। अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव,महानिदेशक फियो डा. अजय सहाय समेत कई अन्य उपस्थित रहे।