रंगों का उत्सव: उत्तर प्रदेश के दिग्गजों ने दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं, सद्भाव और सुरक्षा पर दिया जोर

रंगों का उत्सव: उत्तर प्रदेश के दिग्गजों ने दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं, सद्भाव और सुरक्षा पर दिया जोर

Uttar Pradesh stalwarts extend warm Holi wishes

Uttar Pradesh stalwarts extend warm Holi wishes,

लखनऊ। Uttar Pradesh stalwarts extend warm Holi wishes, रंगों के पावन पर्व होली और होलिका दहन के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने अपने संदेशों में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि होली सामाजिक समरसता का सजीव प्रतीक है। लोगों से जल संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पानी की हर बूंद भविष्य के लिए अमूल्य है।

रासायनिक रंगों से बचने और पुष्पों तथा प्राकृतिक तत्वों से बने रंगों के प्रयोग पर जोर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाएं।

उन्होंने अफवाहों, उकसावे और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने व प्रशासन का सहयोग करने को कहा।

साथ ही बताया कि सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि रंगोत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग के माध्यम से ‘वोकल फार लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित करने की अपील की, जिससे हस्तशिल्पियों और छोटे उद्यमियों को लाभ मिल सके।