यूपी पर्यटन का 'स्वर्ण युग': घरेलू पर्यटन में देश में नंबर-1 बना उत्तर प्रदेश, 156 करोड़ पर्यटकों ने दर्ज की उपस्थिति

यूपी पर्यटन का 'स्वर्ण युग': घरेलू पर्यटन में देश में नंबर-1 बना उत्तर प्रदेश, 156 करोड़ पर्यटकों ने दर्ज की उपस्थिति

Uttar Pradesh Ranks No. 1 in the Country

Uttar Pradesh Ranks No. 1 in the Country

लखनऊ। Uttar Pradesh Ranks No. 1 in the Country, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में पर्यटन की सूरत बदलने का दावा किया है। बुधवार को लोक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह परिवर्तन सरकार की प्राथमिकताओं में आए बदलाव का परिणाम है।

पहले बजट कब्रिस्तान की दीवारों पर खर्च किया जाता था और हमारी सरकार मंदिरों, धार्मिक गलियारों सहित पर्यटन के हर क्षेत्र का विकास कर रही है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। वर्ष 2025 में प्रदेश में 156 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ, जिनमें करीब 36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे।

घरेलू पर्यटन के मामले में यूपी देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद प्रदेश में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ी है। पिछले वर्ष अयोध्या, काशी और प्रयागराज में ही 116 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ।

अयोध्या का दीपोत्सव, वाराणसी की देव दीपावली और ब्रज का रंगोत्सव वैश्विक पहचान बना चुके हैं। आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट शुरू किए गए हैं। लखनऊ, प्रयागराज और कपिलवस्तु में भी हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

पर्यटन नीति-2022 के तहत 36,681 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जिससे करीब पांच लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है। 1757 पर्यटन इकाइयों को पंजीकरण भी जारी किया गया है। युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए शोध, प्रचार और मॉनिटरिंग कार्यों में 40,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड देने की व्यवस्था की गई है।

850 प्रशिक्षित गाइडों की नियुक्ति की गई है। ग्रामीण पर्यटन के तहत 234 गांवों का चयन किया गया है और वर्ष 2026-27 तक 50,000 होम-स्टे कमरे विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।