उत्तर प्रदेश में गर्मियों में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए यूपी पावर कॉरपोरेशन की तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश में गर्मियों में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए यूपी पावर कॉरपोरेशन की तैयारियां तेज

Uttar Pradesh Power Corporation is gearing up

Uttar Pradesh Power Corporation is gearing up

लखनऊ। Uttar Pradesh Power Corporation is gearing up, गर्मियों में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए उप्र पावर कारपोरेशन ने तैयारी तेज कर दी है। कारपोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिए हैं कि गर्मियों में ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए।

ट्रांसमिशन की लाइनों की ट्रिपिंग के कारण आगामी गर्मियों में यदि विद्युत आपूर्ति में बाधा आई तो संबंधित अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंताओं पर भी कार्रवाई होगी।

सोमवार को शक्ति भवन में उप्र ट्रांसमिशन कारपोरेशन की समीक्षा बैठक में कारपोरेशन अध्यक्ष ने कहा कि गर्मियों में पारेषण व्यवस्था के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

पारेषण के सभी कार्य तय समय में कर लिए जाएं। उन्होंने नोएडा, आगरा, प्रयागराज एवं झांसी के मुख्य अभियंताओं से तैयारी की जानकारी ली और उन्हें निर्देश दिए कि गर्मी की सारी तैयारी कर लें। यह सुनिश्चित कर लें कि ट्रांसफार्मर और लाइन ठीक स्थिति में है, अनुरक्षण के सभी कार्य हो गए हैं।

जहां ज्यादा होगी ट्रिपिंग, वहां जारी होगी नोटिस

नोएडा के मुख्य अभियंता को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि डिवीजन एवं जोन वाइज डाटा मंगा कर एनालिसिस कर लें, जिनके यहां ज्यादा ट्रिपिंग हो उनको नोटिस जारी करें।

अध्यक्ष ने कहा कि फायर फाइटिंग की मार्क ड्रिल कर ली जाए तथा उपेकेंद्रों और ट्रांसफार्मर की एजिंग एनालिसिस कर ली जाए। अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसमिशन और वितरण के अधिकारी आपसी समन्वय रखें। इससे विद्युत आपूर्ति बेहतर रहेगी। उन्होंने मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों को 11, 12, 13 और 14 अप्रैल को उपकेंद्र में किए गए अनुरक्षण कार्यों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।