उत्तर प्रदेश डीजीपी की होली पर विशेष शुभकामनाएँ और सुरक्षा संदेश
Uttar Pradesh DGP's special Holi wishes and security message
लखनऊ: Uttar Pradesh DGP's special Holi wishes and security message, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा उत्सव के दौरान सुरक्षा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखें।
होली रंगों और खुशियों का पर्व
डीजीपी ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि होली खेलते समय केवल प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का ही उपयोग करें, ताकि किसी को किसी प्रकार की शारीरिक हानि न पहुंचे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाया जाए और बुजुर्गों, बच्चों तथा महिलाओं का विशेष सम्मान रखा जाए।
यातायात नियमों का पालन करें लोग
राजीव कृष्ण ने होली के दौरान यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशी में लोग अक्सर लापरवाही बरतते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
डीजीपी ने यह भी आश्वस्त किया कि होली के अवसर पर प्रदेशभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद ले सके।