उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

1000223785

Uttar Pradesh government's big decision

लखनऊ। Uttar Pradesh government's big decision,  लगातार बढ़ती महंगाई के बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सुधि ली है।

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसको तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा जून में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में दिखाई देगा।

उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद कुल डीए 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सराकर के इस फैसले से राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। वित्त विभाग की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह बढ़ा हुआ भत्ता एक जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा लाभ मिला है।

16 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच कर्मचारियों की आय में राहत देने वाला माना जा रहा है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी आदेश के बाद लिया गया है।

जून की सैलरी में मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा

सरकार की तैयारी है कि मई 2026 के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दें। मई महीने का वेतन जून की शुरुआत में कर्मचारियों के खातों में आता है, इसलिए जून में मिलने वाली सैलरी में इसका सीधा असर दिखेगा। कर्मचारियों की सैलरी पहले से अधिक होगी।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीते दिनों दो प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ता व महंगाई राहत (डीए/डीआर) देने का आदेश तत्काल जारी करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री को ईमेल में उन्होंने लिखा है कि यूपी देश का पहला राज्य है जो सबसे पहले अपने कर्मचारियों व पेंशनर्स को महंगाई भत्ता व महंगाई राहत देता रहा है। केंद्र सरकार ने एक जनवरी से बढ़ी दर से महंगाई भत्ता व महंगाई राहत दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है।

जिससे केंद्रीय कर्मचारी व पेंशनर्स अब 60 प्रतिशत की दर से डीए/डीआर का लाभ पाने लगे हैं।