गली क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए यूटीसीए ट्रायल आयोजित

गली क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए यूटीसीए ट्रायल आयोजित

1000213116

UTCA conducts trials for talented street cricket players

चंडीगढ़ : यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में गली क्रिकेट टूर्नामेंट के चयनित खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए। टूर्नामेंट के दौरान बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 होनहार खिलाड़ियों ने आगामी यूटीसीए घरेलू मुकाबलों के लिए आयोजित चयन ट्रायल में हिस्सा लिया।

ट्रायल प्रक्रिया की निगरानी योगिंदर भंडारी, भरत लुंबा और रविंदर नैन की पैनल ने की। इस अवसर पर मौजूद यूटीसीए सचिव हरि सिंह खुराना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत जारी रखने और मिले अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

गली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अप्रैल माह में यूटीसीए ने चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से किया था, जिसमें शहरभर के 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 3500 युवाओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें संगठित क्रिकेट में आगे बढ़ने का मंच और अवसर प्रदान करना है।

चयन ट्रायल शुक्रवार को भी इसी मैदान पर जारी रहेंगे।