UTCA Coach Vineet Jain

यूटीसीए कोच विनीत जैन का बीसीसीआई अंडर-16 एलीट कैंप के लिए चयन

pp

UTCA Coach Vineet Jain

बीसीसीआई के तहत जहां यूटी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, वहीं शहर का सपोर्ट स्टाफ भी देशभर में अपनी छाप छोड़ रहा है। इसी कड़ी में यूटीसीए के कोच विनीत जैन का चयन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित अंडर-16 एलीट बॉयज़ कैंप के लिए किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने यूटीसीए के सचिव हरि सिंह खुराना को दी।