यूटी पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन शातिर आरोपियों को किया काबू

यूटी पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन शातिर आरोपियों को किया काबू

UT Police bust interstate arms supply gang

UT Police bust interstate arms supply gang

पकड़े गए आरोपियों से 01 पिस्टल,02 देसी कट्टा और 02 जिंदा कारतूस जब्त किए।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। UT Police bust interstate arms supply gang; यूटी पुलिस ने आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते अंतरराज्यीय हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 01 पिस्टल,02 देसी कट्टा और 02 जिंदा कारतूस जब्त किया है। आरोपियों की पहचान अभ्यास जिसके खिलाफ अलग अलग थानों में करीब 19 मामले दर्ज पाए गए। दूसरे आरोपी की पहचान विकास उर्फ बत्ती जिसके खिलाफ अलग अलग थानों में 6 मामले दर्ज और तीसरे आरोपी की पहचान तैयब जिसके खिलाफ पंचकूला के सेक्टर 14 में एक मामला दर्ज पाया गया है। पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपी अभ्यास के कब्जे से एक कंट्री मेड पिस्टल,दो जिंदा कारतूस, आरोपी विकास के कब्जे एक कंट्री मेड पिस्टल देसी और आरोपी तैयब के कब्जे से एक कंट्री मेड पिस्टल देसी बरामद की है। जानकारी के अनुसार 08 जून को यूटी पुलिस गश्त ड्यूटी के दौरान जब बीएसएनएल टर्न फेज-2, चंडीगढ़ के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स जिसका नाम मौली जागरा गांव निवासी अभ्यास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले में पुलिस को उसके कब्जे से बिना किसी लाइसेंस या परमिट के 01 देसी पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था।इसके अलावा, 10 जून.2026 को रिमांड अवधि के दौरान आरोपी अभ्यास के खुलासे के अनुसार एक शख्स डीएमसी निवासी जिसका नाम विकास उर्फ ​​बत्ती को पुलिस की टीम ने आरोपी को सेक्टर 43 स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पीछे से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया। इसके बाद 15 जून को रिमांड पीरियड के दौरान आरोपी अभ्यास के खुलासे के बयान के अनुसार एक और शख्स जिसका नाम तैयब को स्लिप रोड किशनगढ़ चौक के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस को उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।