US-Israel Attack Iran: ईरान पर अमेरिका-इजरायल का एक साथ हमला; ट्रंप ने 8 मिनट का VIDEO जारी कर 'जंग' की घोषणा की

ईरान पर अमेरिका-इजरायल का एक साथ हमला; राष्ट्रपति ट्रंप ने 8 मिनट का VIDEO जारी कर 'जंग' की घोषणा की, दुनियाभर में खलबली

US-Israel Attack On Iran Trump Announced Major Combat Operation

US-Israel Attack On Iran Trump Announced Major Combat Operation

US-Israel Attack Iran: अमेरिका और इजरायल ने एक-साथ मिलकर ईरान पर भीषण हमला किया है। ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई हिस्सों को निशाना बनाया गया। एयर स्ट्राइक करते हुए मिसाइलें दागी गईं और भीषण बमबारी की गई। वहीं इस हमले के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सामने आए हैं और व्हाइट हाउस से दिए अपने संबोधन में ईरान के खिलाफ 'जंग' की  घोषणा कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए 8 मिनट 6 सेकेंड के वीडियो में यह कन्फर्म किया है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बहुत बड़े पैमाने पर 'मिलिट्री कॉम्बैट ऑपरेशन' शुरू कर दिया है।

ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने अपने बयान में कहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता। ट्रंप ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अमेरिकी जनता की रक्षा करना है और ईरानी शासन से उत्पन्न खतरों को समाप्त करना है। उन्होंने ईरानी नेतृत्व को खतरनाक और आक्रामक बताते हुए कहा कि उसकी गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, उसके सैनिकों, विदेशों में मौजूद ठिकानों और दुनिया भर में उसके सहयोगियों के लिए खतरा पैदा करती हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि वह ईरान से खामेनेई के कट्टर इस्लामिक शासन का खात्मा करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि इस युद्ध में उनको कुछ नुकसान उठाना पड़े लेकिन फिर भी ईरान से कट्टर इस्लामिक शासन का खात्मा किया जाएगा। ज्ञात रहे कि अमेरिका और ईरान में पहले से ही परमाणु डील को लेकर ठनी हुई थी और इस टकराव के बीच अमेरिकी हमले की आशंका पहले ही जताई जा रही थी।

ट्रंप के 8 मिनट 6 सेकेंड के बयान में क्या?

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''कुछ समय पहले ही यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री ने ईरान में बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन को अंजाम देना शुरू कर दिया है। हमारा मकसद ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है, जो बहुत ही सख्त, भयानक लोगों का एक खतरनाक ग्रुप है। इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स, हमारे सैनिकों, विदेशों में हमारे बेस और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों को खतरे में डालती हैं। हम यह खतरा पैदा नहीं होने दे सकते।''

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, "हम हर सैनिक के लिए प्रार्थना करते हैं जो निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अमेरिका और हमारे बच्चे कभी भी परमाणु हथियारों से लैस ईरान के खतरे में न पड़ें। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे खतरे में फंसे हमारे सभी नायकों की रक्षा करें और हमें विश्वास है कि उनकी सहायता से सशस्त्र बलों के पुरुष और महिलाएं विजयी होंगे। हमारे पास दुनिया के सबसे महान सैनिक हैं और वे विजयी होंगे''

ईरानी सेना सरेंडर कर दे

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, "इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ईरानी सेना के सदस्यों, आर्म्ड फोर्सेस और सभी ईरानी सुरक्षाबलों से मैं आज कहता हूं कि आपको अपने हथियार डाल देने चाहिए और पूरी इम्यूनिटी लेनी चाहिए, वरना, पक्की मौत का  सामना करना पड़ेगा। इसलिए, अपने हथियार डाल दो, तुम्हारे साथ पूरी इम्यूनिटी के साथ सही बर्ताव किया जाएगा, वरना तुम्हें पक्की  मौत का सामना करना पड़ेगा। हम हर तरीके से ईरानी सैन्य बल को तबाह कर देंगे। समुद्र में ईरानी नौसेना को भी तबाह कर दिया जाएगा।''

ईरान के लोग अंदर रहें, हर जगह बम गिरेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, ''आखिर में, ईरान के महान, गर्वित लोगों से, मैं आज यह कहता हूं कि तुम्हारी आज़ादी का समय आ गया है। सुरक्षित रहो। अपना घर मत छोड़ो। बाहर बहुत खतरा है। हर जगह बम गिरेंगे। जब हम खत्म कर देंगे, तो अपनी सरकार पर कब्ज़ा कर लो। यह तुम्हारी होगी। यह शायद, पीढ़ियों के लिए यह आपका एकमात्र मौका होगा। कई सालों से, आपने अमेरिका से मदद मांगी है, लेकिन आपको कभी नहीं मिली। कोई भी प्रेसिडेंट वह करने को तैयार नहीं था जो मैं आज रात करने को तैयार हूँ। अब आपके पास एक ऐसा प्रेसिडेंट है जो आपको वह दे रहा है जो आप चाहते हैं। तो देखते हैं कि आप कैसे जवाब देते हैं। अमेरिका बहुत ज़्यादा ताकत और विनाशकारी ताकत के साथ आपका साथ दे रहा है।''

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान

ईरान पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान भी सामने आया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के नाम बयान जारी कर कहा कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया है। यह ऑपरेशन ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत खुद अपने हाथों में लेने के हालात पैदा करेगा। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को न्यूक्लियर हथियारों से लैस होने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए.

राष्ट्रपति ट्रंप के ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद

इजरायल PM ने आगे कहा, ''इस साहसी ऑपरेशन के लिए मैं अपने महान दोस्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं। इस खूनी आतंकवादी शासन को परमाणु हथियारों से लैस होने की इजाज़त नहीं दी जाएगी, जिससे वह पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन सके। हमारा जॉइंट ऑपरेशन बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत अपने हाथों में लेने के लिए हालात बनाएगा। हम साथ खड़े रहेंगे, साथ लड़ेंगे, और साथ मिलकर हम इज़रायल की हमेशा-हमेशा के लिए रक्षा करेंगे।"

US-Israel Attack On Iran Trump Announced Major Combat Operation