यूपीएसटीसी (UPSTC) का तीन बड़े संस्थानों के साथ करार: शोध, नीति निर्माण और हाई-टेक सड़कों पर जोर

यूपीएसटीसी (UPSTC) का तीन बड़े संस्थानों के साथ करार: शोध, नीति निर्माण और हाई-टेक सड़कों पर जोर

UPSTC Signs Agreements with Three Major Institutions

UPSTC Signs Agreements with Three Major Institutions

शोध, नीति निर्माण, सड़क अवसंरचना और कौशल विकास में मिलेगा सहयोग

एसपीए, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय व सीएसआईआर-सीआरआरआई से करार

लखनऊ। UPSTC Signs Agreements with Three Major Institutions, प्रदेश में नीति निर्माण, शहरी विकास, शोध और सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए यूपी स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन (यूपीएसटीसी) ने तीन प्रमुख संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत शैक्षणिक सहयोग, तकनीकी परामर्श, संयुक्त शोध और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

पहला एमओयू स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), नई दिल्ली से हुआ। इसके तहत दोनों संस्थान शैक्षणिक व अनुसंधान सहयोग, जानकारी और अनुभव साझा करने, तकनीकी विशेषज्ञता, नीति-प्रशासनिक सहयोग तथा संगोष्ठी, सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

दूसरा एमओयू गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से हुआ। इसके तहत परियोजना प्रबंधन, परामर्श व मूल्यांकन, नीति सहयोग, शोध गतिविधियों, उद्यमिता और कौशल विकास कार्यक्रमों पर संयुक्त कार्य होगा। तीसरा समझौता सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई), नई दिल्ली के साथ हुआ।

इसके तहत सड़क और पुलों की मजबूती का आकलन, सड़क मरम्मत समाधान, पेवमेंट डिजाइन, प्लास्टिक वेस्ट टाइल्स जैसी नई तकनीकों का प्रयोग, रोड सेफ्टी आडिट, ब्लैक स्पाट की पहचान और यातायात सुधार योजनाओं पर काम किया जाएगा। यूपीएसटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने तीनों संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।