अजमेर में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

अजमेर में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Uproar over social media post in Ajmer

Uproar over social media post in Ajmer, Congress leader arrested

जयपुर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी करने के मामले में दर्ज एक मामले में राजस्थान की अजमेर पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है।

अजमेर के गंज पुलिस थाने में भाजपा की जिला इकाई के मीडिया संयोजक विक्रम सिंह की रिपोर्ट के आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद कांग्रेस की आईटी सेल के शहर प्रभारी पीयूष सुराणा को गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर पीयूष की दिल्ली की सीएम के बारे में की गई पोस्ट प्रसारित होने के बाद गंज पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार शाम जब पुलिस सुराणा से थाने में पूछताछ कर रही थी।

उसी दौरान भाजपा की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। दो महिला कार्यकर्ताओं ने सुराणा के चेहरे और कपड़ों पर काला रंग फेंक दिया। विवाद बढ़ा तो पुलिसकर्मियों ने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की समझाया।


पुलिस की पूछताछ में सुराणा ने बताया कि उन्होंने गुरुवार सुबह विवादित टिप्पणी की थी, जिसे बाद में हटा दिया गया था। सुराणा ने अपनी फेसबुक आइडी हैक होने की बात भी कही।

उधर, अजमेर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने कहा कि सुराणा पहले आईटी सेल के प्रभारी थे। लेकिन बाद में उन्हें पद से हटाकर कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी।