मंडी में छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डायरी के पन्ने गायब होने पर उठे सवाल
Uproar in Mandi over the suspicious death of a female student
मंडी। Uproar in Mandi over the suspicious death of a female student, हिमाचल प्रदेश के मंडी में सिया हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है, दूसरी ओर मंडी के जेल रोड में एक ओर छात्रा की मौत ने सबको चौंका दिया है। धर्मपुर तहसील के ग्यूण गांव की रहने वाली आशना पुत्री रमेश कुमार ने कमरे में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इसका पता तब चला जब मामा के फोन करने पर उसने फोन नहीं उठाया, जब उसकी सहेली ने जाकर देखा तो आशना ने फंदा लगा लिया था।
डायरी के पन्ने मिले गायब
पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन आशना डायरी लिखती थी उसके पन्ने गायब मिले हैं। ऐसे में स्वजन को भी इस आत्महत्या पर संदेह है। पुलिस ने सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया है। छात्रा का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कालेज में करवाया गया।
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आशना ज्योग्राफी और इतिहास विषय रखे थे। इसके पिता फगवाड़ा में नौकरी करते हैं।
मौसेरी बहन की शादी में जाने की थी तैयारी
शनिवार से आशना की मौसेरी बहन की शादी थी, उसने मामा के साथ इसमें जाना था। आशना के मामा मंडी बाजार से शाम से आशना को फोन कर रहे थे, लेकिन उसने नहीं उठाया, जब उसने उसकी सहेली को फोन किया और सहेली आशना के कमरे में पहुंची तो आशना फंदे पर झूल रही थी। सूचना मिलते ही उसके मामा भी वहां पहुंचे। साथ ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मामले की जांच की।
कपड़ों की गांठ बनाकर रस्सी बनाई
बताया जा रहा है कि आशना ने अलग-अलग कपड़ों की गांठ बनाकर रस्सी बनाई थी, जिससे फंदा लगाया। अब पुलिस ने आशना का मोबाइल फोन और डायरी को भी अपने कब्जे में लिया।
क्या कहना है भाई का
आशना के भाई कृष ने बताया कि आशना पढ़ने में अच्छी थी। धर्मपुर कालेज में प्रवक्ता न होने के कारण उसने मंडी कॉलेज में दाखिला लिया था। एकदम से क्या हुआ समझ नहीं आ रहा। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है।
कुछ समय पहले लिखना शुरू की थी डायरी
आशना के स्वजन ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही डायरी लिखना आरंभ की थी। इस डायरी के पन्ने गायब होने के कारण स्वजन भी इस आत्महत्या पर संदेह जता रहा है। वहीं पुलिस अब फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।