Uproar in Chandigarh Municipal Corporation meeting, Congress walks out

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हंगामा, कांग्रेस ने किया वाकआउट

Uproar in Chandigarh Municipal Corporation meeting, Congress walks out

Uproar in Chandigarh Municipal Corporation meeting, Congress walks out

Uproar in Chandigarh Municipal Corporation meeting, Congress walks out-चंडीगढ़। चंद्रयान-3 की कामयाबी के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों का धन्यवाद करने के लिए बुलाई की चंडीगढ़ नगर निगम की 327वीं बैठक में हंगामा हो गया। जिसमें कांग्रेस के सभी पार्षदों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया है। वही शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद हरदीप सिंह ने भी बैठक से वॉकआउट किया है।

बैठक में कांग्रेस के पार्षद गुरप्रीत सिंह ने खुद के बोलने के लिए समय मांगा था। उनकी तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव में सबसे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू से शुरू होकर एपीजे अब्दुल कलाम और इंदिरा गांधी जैसे नामों को जोडऩे पर जोर दिया। इस पर सत्ता पक्ष की तरफ से उन्हें नहीं बोलने दिया तो कांग्रेस के सभी पार्षदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया है।

बैठक दोपहर 2 बजे बुलाई गई थी। यह बैठक चंद्रयान- 3 की कामयाबी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों का धन्यवाद करने के लिए बुलाई थी। नगर निगम के सेक्रेटरी ने आदेश जारी कर इसकी कॉपी मेयर, निगम आयुक्त, सांसद किरण खेर सहित सभी पार्षदों को भेजी थी।

कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि नगर निगम के पास शहर का विकास करने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में यह बैठक बुलाकर जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। इस पैसे को शहर के विकास में लगाना चाहिए ताकि यहां के लोगों को इसका फायदा मिल सके।

पिछले दिनों निगम कमिश्नर आनंदिता मित्रा ने शहर में होने वाले विकास कार्यों के नए टेंडरों पर रोक लगा दी थी। उनका तर्क था कि एनजीटी के एक आदेश की अनुपालना करने की वजह से नगर निगम में फंड की कमी है। इस कारण कोई भी नए टेंडर नहीं किए जाएंगे।