रोहतक में इनेलो प्रदर्शन: डीसी कार्यालय के बाहर हंगामा और सड़क जाम
Uproar and Road Blockade Outside DC Office
रोहतक। Uproar and Road Blockade Outside DC Office, महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में इनेलो की ओर से सोमवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान डीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस व कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। करीब चार घंटे के इंतजार के बाद जैसे ही डीसी सचिन गुप्ता और गौरव राजपुरोहित ज्ञापन लेने सचिवालय के गेट पर पहुंचे तो अर्जुन ने संयम खो दिया।
विधायक और एसपी की कहासुनी हो गई। विधायक अर्जुन जब डीसी से इंतजार करवाने की बात करने लगे तभी एसपी बोल पड़े। इस पर विधायक ने एसपी से कहा- मैं तेरे से बात नहीं कर रहा। एसपी से इतना कहकर उन्होंने डीसी को कहा कि पकड़ अपना ज्ञापन और वहां से चल दिए।
तभी एसपी मौके से जाने लगे तो विधायक ने उनसे कहा कि चल दफा हो। इस पर एसपी ने पलट कर देखा, पर डीसी उन्हें साथ लेकर चले गए। बता दें कि विधायक अर्जुन चौटाला दोपहर एक बजे फिर डीसी से मिलने आगे बढ़े, पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया व महिलाकर्मी तैनात कर दीं। प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके तो कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। डीसी से मुलाकात नहीं होने पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के बाहर सड़क जाम कर दिया।
आइपीएस एसोसिएशन ने की निंदाः घटना से नाराज
हरियाणा आइपीएस एसोसिएशन ने इस व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ खड़े हैं और समर्थन करते हैं। एक जनप्रतिनिधि ने बिना किसी उकसावे के जिला प्रशासन के अधिकारियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जो अत्यंत अनुचित था।