चंडीगढ़ पहुंचने पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार गोबिंद सिंह पिलखवाल का कुमाऊं सभा द्वारा भव्य स्वागत किया गया
Upon his arrival in Chandigarh
Upon his arrival in Chandigarh: आज निजी कार्य से चंडीगढ़ में पधारे गोविंद सिंह पिलखवाल दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार उनसे कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की उनके साथ संगठन से आए जगदीश सिंह मेहता व दीपक सिंह कार्की भी मौजूद रहे इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मंत्री का स्वागत करते हुए ट्राई सिटी में रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की।
कुमाऊं सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंत्री जी को स्थानीय मुद्दों से अवगत कराया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया, जिसमें मुख्य रूप से चंडीगढ़ से हल्द्वानी-लाल कुआं तक नई ट्रेनें चलाने और वर्तमान में चल रही ट्रेनों का समय सुविधानुसार करने बारे तथा चंडीगढ़ से बागेश्वर वाया रानीखेत बस सेवा प्रारंभ करने के बारे में भी चर्चा हुई। माननीय मंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा। मंत्री ने सभा द्वारा जरूरतमंद पहाड़ी लोगों की सहायता, अपनी संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे सभा के प्रयासों की काफी सराहना की। मंत्री ने सभा के पूर्व प्रधान बचन सिंह नगरकोटी व व भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के संयोजक भूपेंद्र शर्मा से भी मुलाकात करी व कुमाऊं सभा की
कार्यकारिणी द्वारा मंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी व महासचिव भगत सिंह रावत व सचिव राजिंदर सिंह नगरकोटी व महेश जोशी व संगठन सचिव सुनील दत्त बिष्ट व उप प्रधान बसंत अधिकारी व त्रिलोक सिंह नगरकोटी व थान सिंह बिष्ट व गोबिंद सिंह कोरंगा व पूरण चंद पांडे व दलीप सिंह चौहान व राजिंदर सिंह रावत व भगत सिंह खाती वरिष्ठ सदस्य आदि गण व सभी पदाधिकारी गण व कार्यकारणी मौजूद रही मंत्री को सभा द्वारा मोमेंटो और बुके दे कर सम्मानित किया गया