यूपीडा की सख्त चेतावनी: रक्षा गलियारे में जमीन लेकर नक्शा न देने वाले निवेशकों के आवंटन होंगे रद्द

यूपीडा की सख्त चेतावनी: रक्षा गलियारे में जमीन लेकर नक्शा न देने वाले निवेशकों के आवंटन होंगे रद्द

UPIDA Stern Warning

UPIDA's Stern Warning

लखनऊ। UPIDA's Stern Warning, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से रक्षा औद्योगिक गलियारे में भूमि आवंटन के बाद नक्शा न देने वाले निवेशकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

इस संदर्भ में गुरुवार को पिकप भवन में हुई यूपीडा की समीक्षा बैठक में एसीइओ शशांक चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। रक्षा औद्योगिक गलियारे के लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ और झांसी नोड्स में आवंटित इकाइयों की स्थापना को लेकर बिल्डिंग प्लान की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि जिन निवेशकों ने भूमि आवंटन के बाद भी बिल्डिंग प्लान नहीं दिया है उन्हें नोटिस भेजा जाए और निर्धारित समय में बिल्डिंग प्लान न देने पर भूमि आवंटन रद किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि निवेशकों की सुविधानुसार बिल्डिंग प्लान बायलाज में आवश्यक संशोधन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि बिना किसी कारण नक्शा पास करने में देरी पर कार्रवाई की जाएगी।