यूपी में पर्यावरण दिवस पर 12 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, आवास योजना में तेजी के निर्देश
UP Sets Target of Planting 120 Million Saplings on Environment Day
लखनऊ। UP Sets Target of Planting 120 Million Saplings on Environment Day, प्रदेश में पांच जून, पर्यावरण दिवस के अवसर पर 12 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने और सभी पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
यह जानकारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इसमें उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों के लिए 10,021 करोड़ रुपये की ‘मदर सेक्शन’ जारी किए जाने की जानकारी दी गई। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास योजना के सभी लक्ष्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और लाभार्थियों को किसी भी स्थिति में आवास से वंचित न रखा जाए।
यह भी कहा कि प्रत्येक आवास के साथ पेयजल, बिजली, शौचालय, गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए संतृप्ति मॉडल को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया।