यूपी बनेगा फूड प्रोसेसिंग हब: डिप्टी सीएम और चिराग पासवान की मुलाकात; 'मोबाइल यूनिट्स' से बदलेगी गांवों की तस्वीर

यूपी बनेगा फूड प्रोसेसिंग हब: डिप्टी सीएम और चिराग पासवान की मुलाकात; 'मोबाइल यूनिट्स' से बदलेगी गांवों की तस्वीर

UP Set to Become a Food Processing Hub

UP Set to Become a Food Processing Hub

लखनऊ। UP Set to Become a Food Processing Hub, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कामन इन्क्यूबेशन सेंटरों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। सेंटरों से उद्यमियोंं को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और प्रोसेसिंग की सुविधाएं मिलने लगेंगी।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत मोबाइल फूड प्रोसेसिंग यूनिट को शामिल करने पर भी राज्य सरकार विचार कर रही है। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्यमियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई के तहत यूपी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ऋण स्वीकृति और वितरण में देश में अग्रणी है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को सीड कैपिटल के रूप में 19 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश, नवाचार व उद्यमिता को प्रोत्साहित कर प्रदेश को प्रमुख प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच समन्वय और साझा प्रतिबद्धता से प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।