यूपी पुलिस की ‘यक्ष एप’ बनी कारगर, 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
UP Police’s ‘Yaksha App’ Proves Effective
-
यक्ष एप्लीकेशन वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी में सहायक।
-
फिरोजाबाद पुलिस ने 10 साल से फरार सनोज को पकड़ा।
-
डीजीपी ने यक्ष एप के अधिक उपयोग के निर्देश दिए।
लखनऊ। UP Police’s ‘Yaksha App’ Proves Effective, विभिन्न मामलों में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस द्वारा तैयार की गई यक्ष एप्लीकेशन मददगार साबित हो रही है। इसी सिलसिले में फिरोजाबाद पुलिस ने यक्ष एप्लीकेशन की मदद से 10 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त सनोज पुत्र पंचम सिंह को गिरफ्तार किया है।
साथ ही रायबरेली पुलिस ने 16 फरवरी को बछरावा से चोरी हुई स्कार्पियो गाड़ी को चुराने वाले गिरोह का राजफाश किया है।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2016 में फिरोजाबाद के थाना लाइनपार में दर्ज एक मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त सनोज पुत्र पंचम सिंह की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया था। आरोपित अपना नाम बदलकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था।
नतीजतन फिरोजाबाद पुुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। पिछली सात मार्च को यक्ष एप के माध्यम से पुलिस ने संबंधित अभियुक्त का सत्यापन किया तो उसने अपना नाम सुमित बताया, लेकिन एप में उपलब्ध फोटो के साथ उसकी फोटो मिलाने पर उसकी वास्तविक पहचान सामने आ गई।
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। डीजीपी ने नई तकनीक का इस्तेमाल कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर दोनों जिलों की पुलिस को बधाई दी है और अन्य जिलों की पुलिस को भी यक्ष एप के ज्यादा से ज्यादा उपयोग के निर्देश दिए हैं।