यूपी: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर छापामारी, मायावती ने जताया विरोध

यूपी: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर छापामारी, मायावती ने जताया विरोध

UP: Income Tax raid on BSP MLA Umashankar

UP: Income Tax raid on BSP MLA Umashankar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के कई शहरों में आवास और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामारी पर पार्टी की मुखिया मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने सोशल मीडिया पर इसको पोस्ट किया है। मायावती से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उमाशंकर सिंह के पक्ष में बयान दिया था।

बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बीएसपी के विधायक उमाशंकर सिंह जबसे हमारी पार्टी यानी बहुजन समाज पार्टी में आए हैं, उन्होंने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाई। उमाशंकर सिंह के खिलाफ आज तक इनके क्षेत्र बलिया के रसड़ा से किसी भी प्रकार की अवैध तरीके़ से सम्पत्ति अर्जित करने या अन्य कोई भी गलत कार्य करने की शिकायत नहीं आई है। उनकी छवि ईमानदार नेता की है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगे कहा कि हालांकि पिछले लगभग दो वर्षों से वे काफी गंभीर बीमारी से जूझ रहें हैं। ऐसी स्थिति में आयकर विभाग को अगर इनके सम्बन्ध में कोई शिकायत मिली थी तो वे इनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इनके ठीक हो जाने के उपरान्त इनसे पूछताछ कर सकते थे।

उन्होंने कहा कि हम इस विभाग के कार्य में कोई दखल नहीं दे रहें, लेकिन आज जिस तरह से इन पर अति-गंभीर बीमारी के दौरान कार्रवाई की गयी है वह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है और मानवता के खिलाफ है।